Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB CET Answer Key 2024 Out: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम आंसर-की हुई जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

    Updated: Wed, 20 Nov 2024 05:58 PM (IST)

    आरएसएमएसएसबी ने 25 सितंबर से 28 सितंबर 2024 तक सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का एग्जाम कंडक्ट कराया था। वहीं अब एग्जाम के लिए आंसर-की रिलीज की गई है जिसे अभ्यर्थी पोर्टल पर कर डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तरकुंजी पर उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन उठाने का मौका भी दिया जा रहा है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    RSMSSB CET Answer Key 2024 Out: rsmssb.rajasthan.gov.in पर आंसर-की हुई रिलीज

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम आंसर-की का इंतजार आज 20 नवंबर, 2024 को खत्म हो गया है। परीक्षा के लिए आज उत्तरकुंजी जारी कर दी गई। उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स उत्तरकुंजी के साथ-साथ मास्टर क्वैश्चन पेपर भी रिलीज किए जा चुके हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB CET Answer Key 2024: बोर्ड अध्यक्ष ने दी थी जानकारी 

    इस बारे में यह जानकारी हाल ही में बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने दी थी। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, सीईटी ग्रेजुएशन एग्जाम प्रोविजनल आंसर की 20 नवंबर को निकालने का प्लान है। इस जानकारी के आधार पर उत्तरकुंजी आज जारी की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें इस संबंध में लेटेस्ट अपडेट मिल सके।

    How to download RSMSSB CET Graduate Level 2024 answer key: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल आंसर-की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध आरएसएमएसएसबी सीईटी ग्रेजुएट लेवल 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। सबमिट पर क्लिक करें और आपकी अनंतिम उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।

    अनंतिम उत्तर कुंजी जांचें और इसे डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

    बोर्ड ने इस संबंध में जारी सूचना में कहा है कि, जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 26 नवंबर से 28 नवंबर 2024 तक का समय दिया जा रहा है। इस अवधि में उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करके उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन उठाना होगा। इसके लिए उन्हें साक्ष्य भी अपलोड करना होगा। इसके बाद उनका अभ्यावेदन स्वीकार किया जाएगा। इन आपत्तियों 

    को एकत्र करने के बाद बोर्ड की ओर से समीक्षा की जाएगी। इस आधार पर ही बाद में फाइनल आंसर-की और नतीजो का एलान किया जाएगा। फाइनल आंसर-की और परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कि जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।