RSMSSB CET: बढ़ी राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए आयु सीमा, 3000 रिक्तियां कई विभागों के इन पदों के लिए
RSMSSB CET 2022 Age Limit राजस्थान समान पात्रता परीक्षा सीईटी (स्नातक स्तर) 2022 के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट की घोषणा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 27 सितंबर को की गई। छूट राज्य सरकार के कोरोना के चलते सेवाओं में दो वर्ष की छूट की घोषणा के अनुरूप है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RSMSSB CET 2022 Age Limit: राजस्थान सीईटी 2022 के आवेदन इच्छुक आयु सीमा के चलते ओवरएज हुए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने समान पात्रता परीक्षा (CET-स्नातक स्तर) 2022 में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ा दी है। बोर्ड द्वारा मंगलवार, 27 सितंबर 2022 को जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक राज्य सरकार की 23 सितंबर को जारी अधिसूचना में विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन कर आयु सीमा में छूट दी है। इसी के अनुसार सीईटी (ग्रेजुएट लेवल) 2022 में भी आयु सीमा में छूट दी जा रही है। इस क्रम में जो उम्मीदवार 31 दिसंबर 2020 को परीक्षा के लिए घोषित आयु सीमा के अंदर होंगे, उन्हें अब 31 दिसंबर 2024 तक आयु सीमा में ही माना जाएगा।
आरएसएमएसएसबी ने इससे पहले सीईटी (ग्रेजुएट लेवल) 2022 अधिसूचना में घोषणा की थी, “राज्य सरकार द्वारा राजकीय सेवाओं में कोरोना के कारण अधिकतम आयु सीमा में दो साल की वृद्धि किए जाने की अधिसूचना प्रक्रियाधीन है। यह अधिसूचना जारी होने पर राज्य सरकार के आदेशों के अनुरूप अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट देय होगी। इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी होने के पश्चात अलग से संशोधन जारी कर दिया जाएगा।”
यह भी पढ़ें - SSC CGL 2022: केंद्रीय मंत्रालयों में 20,000 पदों के लिए नहीं बढ़ेगी अप्लीकेशन डेट, जल्द ही कर लें आवेदन
RSMSSB CET 2022: राजस्थान सीईटी से 3000 पदों की भर्ती
आरएसएमएसएसबी द्वारा राजस्थान सरकार के जल संसाधन, महिला अधिकारिता, गृह रक्षा, कोष एवं लेखा, कारागार और अन्य विभागों में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए कॉमन प्रिलिमिनरी एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है। जिन पदों के लिए भर्ती होनी हैं उनमें पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता), पटवारी, जिलेदार, प्लाटून कमाण्डर, तहसील राजस्व लेखाकार, कनिष्ठ लेखाकार, उप-जेलर, पर्यवेक्षक और छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-2 शामिल हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन पदों की कुल 3000 से अधिक रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - RSMSSB CET 2022: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा के लिए करें आवेदन, करीब 3000 पदों की भर्ती ग्रेजुएट के लिए
RSMSSB CET 2022: कहां और कैसे करें राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन?
ऐसे में राजस्थान सीईटी 2022 के लिए आवेदन के इच्छुक स्नातक उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 सिंतबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2022 अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 450 रुपये है। राज्य के आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में छूट दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।