Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RSMSSB Animal Attendant Admit Card 2024 OUT: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट एडमिट कार्ड जारी, दिसंबर में होगी परीक्षा

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:45 PM (IST)

    अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित परीक्षा समय से दो घंटे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ताकि तलाशी के बाद आप समय पर परीक्षा कक्ष में नियत स्थान पर बैठ सके। परीक्षा शुरू होने के नियत समय से एक घंटे पूर्व तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। एग्जाम से ठीक एक घंटे पहले एग्जाम सेंटर का प्रवेश द्धार बंद कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    RSMSSB Animal Attendant Admit Card 2024: एनिमल अटेंडेंट एडमिट कार्ड हुए रिलीज

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेटऑफ बर्थ सहित अन्य डिटेल्स एंटर करनी होगी। इसके बाद प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। अब अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Animal Attendant admit card 2024:1 से 3 दिसंबर तक होगी परीक्षा 

    राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से एनिमल अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 1 से 3 दिसंबर तक किया जाएगा। यह एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.00 से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कंडकट कराई जाएगी। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 5934 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें से 5281 नॉन-टीएसपी और 653 टीएसपी के लिए निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।  

    How to download Animal Attendant admit card 2024: राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर जाएं। एनिमल अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

    राजस्थान एनिमल अटेंडेंट भर्ती प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उसमे दिए गए निर्देश को अच्छी तरह से पढ़ लें और उसके अनुसार ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचे, क्योंकि नियमों की अनेदखी करने पर एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर पहचान सुनिश्चित होने जाने एवं तलाशी के लिए फेस recognition होने जाने एवं सतर्कता दल द्धारा जांच के उपरांत ही आपको प्रवेश दिया जाएगा। इस कार्य के लिए नियुक्ति कर्मियों को पूरा सहयोग देना चाहिए। बोर्ड ने परीक्षा से जुड़े एग्जाम दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए हैं। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।