RRB Technician Grade 3 Answer Key OUT: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड-3 आंसर की जारी, 11 जनवरी तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की (RRB Technician Grade III Answer Key) डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी उत्तर से संतुष्ट न होने पर अभ्यर्थी 11 जनवरी 2025 तक उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड 3 परीक्षा का आयोजन 20 से 30 दिसंबर के बीच करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद आज यानी 6 जनवरी 2025 को आरआरबी की ओर से इस परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।
11 जनवरी तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी प्रोविजनल उत्तर कुंजी के माध्यम से अच्छे से प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें और इस दौरान वे इसमें दिए किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो 11 जनवरी 2025 सुबह 9 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो बैंक शुल्क को छोड़कर बाकी राशि वापस कर दी जाएगी।
प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर CEN 02/2024 Technician बॉक्स में क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) दर्ज करें और दिया गया कोड भरकर लॉग इन बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
- लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से टेक्नीशियन ग्रेड 1 एवं ग्रेड 3 के कुल 14298 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के लिए 1092, टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 8052 पद और वर्कशॉप एवं PSu के लिए 5154 पद आरक्षित हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।