विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Station Master Notification 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी, आयु सीमा में हुआ बदलाव; आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:58 AM (IST)

आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर पदों के लिए उम्र में बदलाव किया गया है। पहले इस भर्ती के लिए ...और पढ़ें

RRB Station Master Recruitment 2026

RRB Station Master Recruitment 2026

HighLights

  1. रेलवे ने स्टेशन मास्टर भर्ती एज लिमिट में किया संशोधन।

  2. अब न्यूनतम 20 साल आयु वाले कर पाएंगे भर्ती के लिए अप्लाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा स्टेशन मास्टर भर्ती (RRB Station Master Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। अधिसूचना के मुताबिक स्टेशन मास्टर पदों के लिए आयु सीमा में बदलाव किया गया है।
पहले स्टेशन मास्टर पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित थी जिसमें अब संशोधन किया गया है। अब कम से कम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

अब इस आयु के अभ्यर्थी नहीं कर पाएंगे आवेदन

रेलवे की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक पहले इस भर्ती में 18 वर्ष पूरी कर चुके युवा आवेदन के लिए पात्र थे लेकिन अब आवेदन के लिए कम से कम उम्र 20 साल अनिवार्य कर दी गई है।

ऊपरी उम्र में मिलेगी छूट

ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी। कैटेगरी के अनुसार आयु में छूट नीचे टेबल से देख सकते हैं।

भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट

आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन अलग से जारी की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह में इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए जायेंगे। ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार रेलवे में सरकारी नौकरी पाने के लिए स्टेशन मास्टर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सिंगल एग्जामिनेशन से होगा चयन

स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए पहले CBT परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC Application Link 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई