विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Application Link 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 11:20 AM (IST)

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट हो गई है। 3548 पदों ...और पढ़ें

RRB NTPC Graduate Apply Online Link Active

RRB NTPC Graduate Apply Online Link Active

HighLights

  1. आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती का एलान।

  2. 3548 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है भर्ती।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट/ सीईएन संख्या 06/2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से स्टार्ट कर दी गई है। जो भी युवा रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। फॉर्म भरने के बाद एप्लीकेशन फीस 8 नवंबर 2026 तक जमा की जा सकती है।

RRB NTPC Graduate Vacancy 2026: रेलवे ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होने के साथ उम्मीदवारों को कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी/ टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए।

उम्र

भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु पदानुसार 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RRB NTPC Vacancy 2026-27: भर्ती विवरण

पद का नाम पदों की संख्या 
चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर 127
गुड्स ट्रेन मैनेजर 2750
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट 300
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 371
कुल पद 3548

RRB NTPC Apply Online 2026: स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस भर्ती में शामिल होने के लिए स्वयं ही आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का डायरेक्ट लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं। इससे आप घर बैठे मोबाइल से ही फॉर्म भर सकते हैं और कैफे के अतिरिक्त चार्ज से भी बच सकते हैं।

  • आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
rrb ntpc Graduate vacancy 2026

RRB NTPC Graduate Level Vacancy 2026 Application Form
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

एप्लीकेशन फीस

आवेदन पत्र भरने के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
स्टेज 1 सीबीटी 1 एग्जाम होने के बाद अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग 400 रुपये एवं एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को पूरा शुल्क रिफंड कर दिया जायेगा।

इन डेट्स में कर सकेंगे करेक्शन

जिन उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाएगी के लिए 9 से लेकर 18 नवंबर 2026 तक के लिए करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी। अभ्यर्थी इन डेट्स के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ही फॉर्म में सुधार कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- SCI Vacancy 2026: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं अप्लाई; चयन पर इतनी मिलेगी सैलरी