Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB RPF SI: आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 09:33 AM (IST)

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप कभी भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी इसे डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 3 9 12 और 13 दिसंबर को 2024 को करवाया जाएगा।

    Hero Image
    RRB RPF SI भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित होने वाले है। परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जल्द ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब अभ्यर्थी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की पूर्व जानकारी हासिल कर उसी अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB RPF SI exam city link 

    कब होना है एग्जाम

    आरआरबी आरपीएफ एसआई (CEN RPF 01/2024) भर्ती के लिए परीक्षा 2, 3, 9, 12 और 13 दिसंबर को 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी है।

    एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पूर्व होंगे जारी

    आरपीएफ एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थियों को बता दें कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की पूर्व जानकारी हासिल करने के लिए जारी की जाती है। इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है।

    इसलिए प्रवेश पत्र जारी होने पर आवेदनकर्ता लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर लें। एग्जाम के दिन उम्मीदवार एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी।

    कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • आरपीएफ एसआई एग्जाम सिटी डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • वेबसाइट के होम पेज पर एसआई से संबंधित लिंक पर क्लिक करके एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
    • इसके बाद एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।

    भर्ती विवरण

    आपको बता दें कि आरपीएफ एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 14 मई 2024 तक पूर्ण की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से आरपीएफ में एसआई के 452 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी एसआई एवं कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक कर सकते हैं अप्लाई