Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी एग्जाम शेड्यूल जल्द हो सकता है जारी

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 11:07 PM (IST)

    आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए जल्द ही एग्जाम शेड्यूल की घोषणा की जा सकती सकती है। ऐसे में अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तैयारियों को तेज कर दें। परीक्षा तिथियों की जानकारी रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 3445 पदों एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    Hero Image
    RRB NTPC Exam Date 2025 जल्द होंगी घोषित।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएशन भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपनी तैयारियों को तेज कर दें। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से इस भर्ती के लिए स्टेज 1 कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) एग्जाम शेड्यूल की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। एग्जाम शेड्यूल ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में रेल भर्ती बोर्ड चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी किया जायेगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीबीटी-1 एग्जाम पैटर्न

    आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी एवं ग्रेजुएशन स्टेज 1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों डेढ़ घंटे यानी कि 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 120 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। पेपर में सवाल जनरल अवेयरनेस विषय से 40, मैथमेटिक्स से 30 और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जाएंगे।

    पहले चरण में पास होने के न्यूनतम पासिंग मार्क्स

    सीबीटी 1 एग्जाम में पास होने के लिए जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस वर्ग को 40 फीसदी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी वर्ग को 30 प्रतिशत और एसटी वर्ग को न्यूनतम 25 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड

    इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकेंगे। इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभ्यर्थी परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

    भर्ती विवरण

    इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 3445 पदों एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। एग्जाम से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bihar Home Guard Bharti 2025: बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन आज से स्टार्ट, फॉर्म भरने के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेज

    comedy show banner
    comedy show banner