Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB NTPC CBT 2 Date 2022: 9 मई से आयोजित होगा रेलवे एनटीपीसी भर्ती के लिए दूसरा चरण, आरआरबी ने जारी किया शेड्यूल

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 12 Apr 2022 12:57 PM (IST)

    RRB NTPC CBT 2 Date 2022 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी के लिए दूसरे चरण की परीक्षा सीबीटी 2 का आयोजन 9 और 10 मई के लिए किया जाएगा जो कि पे-लेवल 4 और 6 के लिए होगा।

    Hero Image
    आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा 2022 के लिए तारीखें घोषित।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB NTPC CBT 2 Date 2022: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण यानि सीबीटी 2 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न रेलवे जोन में ग्रुप के 35 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए चल रही चयन प्रक्रिया के अंतर्गत दूसरे चरण की परीक्षा यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 2) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 को जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 का आयोजन 9 और 10 मई 2022 देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन पदों के लिए होगी सीबीटी 2 परीक्षा

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, घोषित तारीखों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के दूसरे चरण का आयोजन सिर्फ भर्ती के पे-लेवल 4 और 6 के लिए किया जाएगा। वहीं, पे-लेवल 2, 3 और 5 के लिए सीबीटी 2 की तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा बाद में की जाएगी।

    इस लिंक से देखें आरआरबी द्वारा जारी नोटिस

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) का आयोजन सात चरणों में 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक किया गया था। वहीं, इन परीक्षा के नतीजों की घोषणा 30 मार्च और 1 अप्रैल 2022 को की गयी थी। इन नतीजों में सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण की परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा बोर्ड द्वारा की गई है।

    बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को जारी की गयी थी और आवेदन 31 मार्च 2019 तक हुए थे। हालांकि, पहले चरण की परीक्षा कोरोना महामारी के चलते समय पर आयोजित नहीं की जा सकी थी। उम्मीदवारों के सोशल मीडिया पर जताए गए विरोध के बाद आरआरबी ने पहले चरण की परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2021 से किए जाने की घोषणा की थी।