Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D Score Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी स्कोर कार्ड रिलीज, 10 जनवरी से शुरू होगी PET परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 12:10 PM (IST)

    RRB Group D Score Card 2022 आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक किया गया था। यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। वहीं अब सीबीटी चरण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पीईटी राउंड के लिए उपस्थित होना होगा।

    Hero Image
    रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB)) ने ग्रुप डी परिणाम जारी करने के बाद अब स्कोरकार्ड भी रिलीज कर दिया है।

    एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Score Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) ने ग्रुप डी परिणाम जारी करने के बाद अब स्कोरकार्ड भी रिलीज कर दिया है। उम्मीदवार संबंधित जोन की आधिकारिक वेबसाइटों से ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवार 1 जनवरी, 2023 तक अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर एंटर करके उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना Normalized अंक और शॉर्ट-लिस्टिंग का स्टेटस देख सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि स्कोर कार्ड देखने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2023 है। इसके बाद लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अभ्यर्थी चाहें तो कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की भी मदद ले सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी बिलासपुर स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक   

    आरआरबी ग्रुप डी बेंगलुरु स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक  

    17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक हुई थी परीक्षा

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक किया गया था। यह परीक्षा कई चरणों में आयोजित की गई थी। वहीं, अब सीबीटी चरण में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार पीईटी राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। यह PET राउंड जनवरी में आयोजित किया जाएगा।  इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

    RRB Group D Score Card 2022: How to download: आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को संबंधित जोन की आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अब आरआरबी ग्रुप डी स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया लॉग इन पेज खुलेगा। अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। अब स्कोरकार्ड तक पहुंचें और इसे डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें