Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D Exam 2022: जुलाई में होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Sat, 12 Mar 2022 10:55 AM (IST)

    RRB Group D Exam 2022आरआरबी ग्रुप डी के लिए सीबीटी स्तर 1 में गणित सामान्य विज्ञान सामान्य बुद्धि और तर्क और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे विष ...और पढ़ें

    Hero Image
    RRB Group D Exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। रेल मंत्रालय द्वारा पहले जारी एक नोटिस के अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) आरआरबी परीक्षा जुलाई में आयोजित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उम्मीदवार ध्यान दें कि, फिलहाल यह तिथियां अस्थायी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआरबी ग्रुप डी / आरआरसी भर्ती परीक्षा के हर साल एक लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV (Track Maintainer Grade-IV), हेल्पर (Helper) / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्स मैन और लेवल- I सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाती हैं। वहीं इस साल इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जुलाई से इनके शुरू होने की उम्मीद है।

    तीन चरणों में होता है सेलेक्शन

    आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2022 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। इसके अनुसार, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल।

    कौन कर सकता है आवेदन

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए और पास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड / एनसीवीटी / एससीवीटी से आईटीआई डिग्री या डिप्लोमा भी होना चाहिए।

    क्या होनी चाहिए उम्र 

    आरआरबी ग्रुप डी / आरआरसी परीक्षा 2022 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 30/33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना की उम्मीद की जा सकती है।

    ये है एग्जाम पैर्टन

    आरआरबी ग्रुप डी के लिए सीबीटी स्तर 1 में गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर आधारित होताी है। परीक्षा में 100 प्रश्न शामिल होते हैं। परीक्षा 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) की अवधि की होती है।