Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D Answer Key: 1.89 करोड़ उम्मीदवारों वाली रेलवे की सबसे बड़ी परीक्षा समाप्त, जानें कब आएगी आंसर-की

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 07:33 AM (IST)

    RRB Group D Answer Key 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड ने भारतीय रेल के 17 जोन में 1.52 लाख से अधिक लेवल 1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों के लिए फर्स्ट राउंड में सीबीटी का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक 5 चरणों में किया।

    Hero Image
    आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 को 25 अक्टूबर तक जारी किए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D Answer Key 2022: भारतीय रेल के विभिन्न जोन के आरआरसी लेवल 1 के 1,52,713 (1.5 लाख से अधिक) पदों वाली भर्ती (CEN RRC-01/2019) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राउंड में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 5 चरणों में किया गया। रेलवे भर्ती बोर्ड की अब तक सबसे बड़ी इस ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनके लिए परीक्षा 17 अगस्त से शुरू हुई थी और मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न घोषित तारीखों पर कुल पांच चरणों में पूरी की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D Answer Key: कब आएगी आंसर-की?

    रेलवे द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) सीबीटी के आयोग के बाद अब भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की 2022 जारी की जानी है। बोर्ड द्वारा आरआरसी लेवल 1 आंसर-की 2022 जारी किए जाने की तारीख की औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे ग्रुप डी आंसर-की 2022 को 25 अक्टूबर तक जारी कर सकता है। परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपने सम्बन्धित रेलवे जोन की आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अनौपचारिक आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें - RRB Group D Result: रेल मंत्रालय की 1 करोड़ उम्मीदवारों को चेतावनी, ग्रुप डी नतीजों के लिए न करें आंदोलन

    RRB Group D Answer Key: कब घोषित होंगे परिणाम?

    रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के लिए अनौपचारिक आंसर-की जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर-कुंजी करेगा। साथ ही, अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की भी घोषणा की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए परिणाम घोषित किए जाने की तिथि की भी जानकारी बोर्ड ने अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि परिणाम भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के हाल ही में दिए गए आदेश के अनुसार इन पदों पर अप्रैल 2023 तक बहाली होनी है, जिसके पहले फिजिकल, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन भी होना है।