Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Admit Card: आज रिलीज हो सकता है सहायक लोको पायलट CBT- 2 एडमिट कार्ड, 19 और 20 मार्च को होगी परीक्षा

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 11:58 AM (IST)

    आरआरबी सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार के प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 9513631459 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क का समय सुबह 0900 बजे से शाम 0600 बजे तक रहेगा (सोमवार से शनिवार)। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। हाल ही में तकनीशियन ग्रेड 1 रिजल्ट जारी किया गया था।

    Hero Image
    RRB ALP CBT- 2 Admit Card: सहायक लोको पायलट एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए जाएंगे।

     एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा (RRB ALP CBT- 2 Exam 2025) का आयोजन 19 और 20 मार्च, 2025 को होना है। परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी हैं। अब कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र का इंतजार है, जो कि संभव है कि आज 15 मार्च, 2025 को रिलीज कर दिए जाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आधिकारिक नोटिफिकेशन में एग्जाम से ठीक 4 दिन पहले हॉल टिकट रिलीज होने की सूचना दी गई थी। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, परीक्षार्थी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट्स से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही इसका प्रिंटआउट लेकर रख सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आआरबी एएलपी सीबीटी- 2 एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसके बिना, कैंडिडेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। परीक्षा में कुल 175 प्रश्न पूछे जाएंगे। हाल ही में आरआरबी की ओर से एएलपी दूसरे चरण की परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव किया था। परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी इस टेस्ट में शामिल होकर एग्जाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं।  

    RRB ALP CBT- 2 Admit Card: आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स  

    • आरआरबी एएलपी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • अब, होमपेज पर "RRB ALP एडमिट कार्ड 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

    • यहां, एक नया पेज खुलने पर अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
    • सबमिट बटन पर क्लिक करें, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
    • एडमिट कार्ड को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
    • भविष्य में जरूरत के लिए इसकी एक प्रिंट कॉपी अपने पास रखें।

    RRB ALP CBT- 2 Exam Admit Card 2025: हाल ही में जारी हुआ था एएलपी सीबीटी- 1 रिजल्ट

    रेलवे असिस्टेंट सीबीटी- 1 एग्जाम रिजल्ट की घोषणा 26 फरवरी, 2025 को किया था। रिजल्ट का लिंक क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर उपलब्ध कराया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर 2024 को किया गया था। इस वैकेंसी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 जनवरी को शुरू हुई थी। कैंडिडेट्स को 19 फरवरी, 2024 तक अप्लाई करने का मौका दिया गया था। इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके अलावा, हाल ही में आरआरबी की ओर से तकनीशियन ग्रेड-1 परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया है।