Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Vacancy: आरएएस भर्ती के लिए पदों की संख्या में हुआ इजाफा, अब 1096 पदों पर होगी नियुक्ति

    आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा के अगले चरण यानी कि मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। मेन एग्जाम 17 और 18 जून 2025 को होगा। परीक्षा के लिए हॉल टिकट एग्जाम से चंद दिन पहले पोर्टल पर रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट् जरूरी डिटेल्स एंटर करके हॉल टिकट को डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

    By Nandini Dubey Edited By: Nandini Dubey Updated: Tue, 18 Feb 2025 05:49 PM (IST)
    Hero Image
    RPSC RAS Vacancy: आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट की जांच करने के लिए वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरपीएससी आरएएस भर्ती में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए पदों की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। इसके मुताबिक, अब 1096 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पहले इस भर्ती के लिए कुल 733 पोस्ट निर्धारित किए गए थे, हालांकि अब इसमे बढ़ोत्तरी हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके मुताबिक,आयोग द्धारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ संयुक्त प्रतियोगी सेवाएएं परीक्षा- 2025 के कुल 733 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 13/2024-25 दिनांक 2 सितंबर, 2024 को जारी किया गया था। इन पदों के संबंध में कार्मिक विभाग से प्राप्त कुल संख्या 1096 (राज्य सेवाएं- 428 एवं अधीनस्थ सेवाएं- 668) पदों के नवीन वर्गवारण वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या- 21/2024-25 जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट पर इससे जुड़ा नोटिस चेक कर सकते हैं।

    RPSC RAS Prelims Result Date 2025:  2 फरवरी को हुआ था आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम 

    आरपीएससी की ओर से आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया गया था। परीक्षा के लिए राज्य भर में एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। एग्जाम के कंडक्ट होने के बाद 3 फरवरी, 2025 को ही उत्तरकुंजी जारी कर दी गई थी। इसके बाद, अभ्यर्थियों को 5 फरवरी, 2025 तक ऑब्जेक्शन उठाने का मौका दिया गया था। इस दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क और पैटर्न पर उत्तरकुंजी पर ऑब्जेक्शन उठाने थे। वहीं, परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार है, जिसके जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि परीक्षा परिणाम मार्च में घोषित हो सकता है। सटीक डेट की जांच करने के लिए परीक्षार्थियों को वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। 

    RPSC RAS Prelims Result 2025: आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स 

    आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, परिणाम पीडीएफ मोड में प्रदर्शित हो सकते हैं। इनकी जांच करें और फिर उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।