Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC Answer Key: राजस्थान RAS प्रारंभिक परीक्षा के ‘आंसर की’ पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक एक्टिव

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 05 Nov 2021 07:08 AM (IST)

    RPSC RAS Answer Key 2021 राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2021 के ‘आंसर की’ लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। इसे SSO पोर्टल पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं।

    Hero Image
    RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को राज्य निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर को किया गया था।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RPSC RAS Answer Key 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2021 के ‘आंसर की’ लेकर आपत्ति दर्ज कराने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया है। आयोग के नोटिस के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को RPSC RAS आंसर की 2021 को लेकर आपत्ति हो तो वे इसे SSO पोर्टल पर लॉग-इन करके और Recruitment Portal का चयन कर इस परीक्षा के लिए दिये गये Question Objection के लिंक से दर्ज करा पाएंगे। उम्मीदवार अपनी आपत्तियों को 10 नवंबर 2021 तक दर्ज करा पाएंगे। साथ ही, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराते समय 100 प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को आपत्तियों के साथ प्रमाणित पुस्तकों के प्रमाण भी अपलोड करने होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक से कराएं आपत्ति दर्ज

    'आंसर की' 3 नवंबर को हुई थी जारी

    आयोग द्वारा आरपीएससी आरएएस प्रिलिम्स 2021 के मॉडल ‘आंसर की’ 3 नवंबर 2021 को आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये गये। जो उम्मीदवार राजस्थान आरएएस प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे RPSC RAS आंसर की 2021को आयोग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 अक्टूबर 2021 को राज्य निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर को किया था।

    इस लिंक करें RPSC RAS आंसर की 2021 डाउनलोड

    हेल्पलाइन जारी

    RPSC RAS आंसर की 2021 को लेकर आपत्तियों को दर्ज कराने में उम्मीदवारों की किसी प्रकार की तकनीकी सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की है। उम्मीदवार RPSC आंसर की 2021 नोटिस में दिये गये हेल्पलाइन नंबरों - 9352323625 या 7340557555 पर फोन करके या ईमेल आईडी- recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर मेल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।