Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS Admit Crad 2023: राजस्थान सिविल सर्विस प्रीलिम एग्जाम के लिए कब जारी होंगे प्रवेश पत्र, पढ़ें अपडेट

    RPSC RAS Exam 2023 Admit Card राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी किये जायेंगे जिसके बाद आप आवश्यक डिटेल भरकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी एग्जाम के समय एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।

    By Amit YadavEdited By: Amit YadavUpdated: Mon, 11 Sep 2023 04:55 PM (IST)
    Hero Image
    RPSC RAS Admit Crad 2023 जल्द होंगे जारी।

    RPSC RAS Admit Crad 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। जो भी उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं उनके लिए जल्द ही आरपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप मांगी गयी डिटेल भरकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि अभी तक आरपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन एग्जाम की डेट नजदीक है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि विभाग की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कभी भी जारी किये जा सकते हैं।

    RPSC RAS Exam 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

    आरपीएससी आरएएस भर्ती 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होते ही लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होंगी। अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल कर सामने आ जायेगा जिसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

    RPSC RAS Recruitment 2023: इतने पदों पर होनी है भर्ती

    इस वर्ष राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से कुल 905 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इसमें से राज्य सेवाओं के अंतर्गत आने वाले 424 पदों और अधीनस्थ सेवाओं के अंतर्गत आने वाले विभागों में 481 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

    प्रारंभिक परीक्षा होने के बाद जो उम्मीदवार इसमें निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद मेंस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा।