Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC Lecturer Answer Key 2022: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर मॉडल आंसर-की रिलीज, इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 29 Nov 2022 09:16 AM (IST)

    RPSC Lecturer Answer Key 2022 राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) परीक्षा 2022 (राजनीति विज्ञान लोक प्रशासन) (ग्रुप-सी) पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की थी। अब परीक्षा की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की गई है।

    Hero Image
    आरपीएससी स्कूल लेक्चरर मॉडल आंसर-की रिलीज हो चुकी है।

    एजुकेशन डेस्क। RPSC Lecturer Answer Key 2022: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर मॉडल आंसर-की (RPSC School Lecturer School Edu. Exam 2022) रिलीज हो चुकी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ( Rajasthan Public Service Commission) ने स्कूल लेक्चरर (स्कूल शिक्षा) (पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) की मॉडल आंसर-की अपनी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर रिलीज की है। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी उत्तरकुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर-की को करें डाउनलोड 

    आरपीएससी ने स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुेकशन) परीक्षा 2022 (राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन) (ग्रुप-सी) पदों के लिए लिखित परीक्षा 11 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की थी। इसके बाद, अब परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। वहीं, अब अगर किसी कैंडिडेट्स को लगता है कि उनके उत्तरों की जांच ठीक नहीं हुई है तो वे इसके लिए विरोध दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उनके पास 02 दिसंबर, 2022 तक का मौका है। अभ्यर्थी इस दौरान पोर्टल पर लॉगइन करके अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों एकत्र करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। 

    How to Download RPSC School Lecturer Answer Key 2022: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर मॉडल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    आरपीएससी स्कूल लेक्चरर मॉडल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स RPSC.की आधिकारिक वेबाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होम पेज पर स्कूल लेक्चरर (स्कूल एजुकेशन) परीक्षा 2022 (राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन) के संबंध में लिंक प्रेस नोट पर क्लिक करें। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध विभिन्न विषयों यानी राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन के लिए संबंधित उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए आरपीएससी लेक्चरर उत्तर कुंजी 2022 का प्रिंट आउट लेकर रख लें।

    comedy show banner
    comedy show banner