विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RPSC Exam Date 2020: सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा तिथि जारी, पढ़ें डिटेल

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 20 Aug 2020 10:46 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 10:47 AM (IST)

RPSC Exam Date 2020उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।

RPSC Exam Date 2020: सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा तिथि जारी, पढ़ें डिटेल
RPSC Exam Date 2020: सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की परीक्षा तिथि जारी, पढ़ें डिटेल

RPSC Exam Date 2020: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सहायक वन संरक्षक (ACF) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 प्रतियोगी परीक्षा, 2018 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवश्यक खबर है। आयोग ने परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में आयोग द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की गई है। वैसे उम्मीदवार, जिन्होंने  सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट कर परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा जारी संक्षिप्त अधिसूचना के अनुसार, सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 परीक्षा, 20 सितंबर से 27 सितंबर, 2020 तक राज्य के समस्त संभागीय जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। बता दें की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगी। सामान्य अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान के लिए परीक्षा 20 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी, जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन / साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के लिए परीक्षा 21 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी।

वहीं, गणित, सांख्यिकी और सिविल इंजीनियरिंग के लिए परीक्षा 22 सितंबर, 2020 को आयोजित की जाएगी। जबकि, एग्रीकल्चर / एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / पशु चिकित्सा विज्ञान / केमिकल इंजीनियरिंग और केमिकल साइंस  परीक्षाएं 23 सितंबर, 2020 को होगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

इन स्टेप से देख सकेंगे परीक्षा कार्यक्रम

उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज पर न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन पर जाएं। अब एक नया पेज ओपन होगा। यहां प्रेस नोट रिगार्डिंग एग्जाम डेट्स ऑफ़ एसीएफ एंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर ग्रेड-1 एग्जाम-2018 पर क्लिक करें। अब परीक्षा शेड्यूल का पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी निकाल कर रख लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।