RPSC AE Mains Result 2021: असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित, rpsc.rajasthan.gov.in पर करें चेक
RPSC AE Mains Result 2021 मुख्य परीक्षा के रिजल्ट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था वे वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने श्रेणी के अनुसार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

RPSC AE Mains Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2018 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा के रिजल्ट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वे वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार लिस्ट उपलब्ध कराई गई है।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
मुख्य परीक्षा के परिणाम चेक करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध न्यूज सेक्शन में संबंधित परीक्षा के लिए रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स लिंक पर क्लिक करें। अब आपको एक नए पेज पर लाया जाएगा। यहां मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर के अनुसार सूची उपलब्ध है। आयोग ने श्रेणी के अनुसार कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इंटरव्यू की तारीख के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखना होगा। आरपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 5 दिसंबर, 2019 तक किया गया था। प्रत्येक दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हुई थी।
गौरतलब है कि असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2018 से शुरू की गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2018 थी। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के 900 से अधिक रिक्त पद भरे जाने हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।