RPSC 2nd Grade Answer Key: राजस्थान सीनियर टीचर ग्रेड II भर्ती परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड
RPSC 2nd Grade Answer Key आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड II comp. परीक्षा 2022 (ग्रुप-ए और बी जीके) परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं अब इस एग्जाम के लिए आंसर-की भी रिलीज कर दी गई है। अब अगर ऐसे में कोई भी परीक्षार्थी अगर इसके लिए ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं तो वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स के पास 04 अगस्त 2023 तक का समय है।

एजुकेशन डेस्क। RPSC 2nd Grade Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर ग्रेड II भर्ती परीक्षा के संबंध में अहम सूचना जारी की है। आयोग ने सीनियर टीचर ग्रेड Comp एग्जाम 2022 के लिए ग्रुप ए और ग्रुप बी जीके के लिए उत्तरकुंजी जारी कर दी है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर लें। आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड II comp. परीक्षा 2022 (ग्रुप-ए और बी जीके) परीक्षा 30 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं, अब इस एग्जाम के लिए आंसर-की भी रिलीज कर दी गई है। अब अगर ऐसे में, कोई भी परीक्षार्थी अगर इसके लिए ऑब्जेक्शन उठाना चाहते हैं तो वे 4 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
RPSC 2nd Grade Answer Key: इतना देना होगा शुल्क
कैंडिडेट्स एक बात का ध्यान रखें कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 2 से 4 अगस्त 2023 को रात 12 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। लास्ट डेट बीतने के बाद बाद लिंक पोर्टल से हट दिया जाएगा, इसलिए समय रहते ऑब्जेक्शन उठा दें। वहीं, प्रत्येक प्रश्न के लिए आपत्ति शुल्क 100 रुपये होगा। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फाॅलो करके छात्र-छात्राएं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें आंसर-की
RPSC Senior Teacher Gr II Comp. Exam - 2022: आरपीएससी सीनियर टीचर ग्रेड भर्ती परीक्षा आसंर-की को ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर मॉडल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। अब मॉडल उत्तर कुंजी जांचें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।