Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC 2nd Grade Admit Card: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 30 जुलाई को होगी परीक्षा

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 12:48 PM (IST)

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2023 आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई किया जाएगा। इसके मुताबिक ग्रुप ए की सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे और ग्रुप बी की परीक्षा दोपहर 2बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट करें।

    Hero Image
    RPSC 2nd Grade Admit Card 2023: आरपीएससी सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के हॉल टिकट हुए जारी।

    एजुकेशन डेस्क। RPSC 2nd Grade Admit Card 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के सामान्य ज्ञान- ग्रुप ए और बी की प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट एवं SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर जारी किए गए हैं। अब ऐसे में इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसको डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीनियर टीचर सेकेंड ग्रेड भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई किया जाएगा। इसके मुताबिक, ग्रुप ए की सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे और ग्रुप बी की परीक्षा दोपहर 2बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएगी। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें आधिकारिक नोटिफिकेशन 

    इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें प्रवेश पत्र   

    RPSC 2nd Grade Admit Card 2023: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड   

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट so.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, सीनियर टीचर ग्रेड II COMP के लिए लिंक-एडमिट कार्ड पर क्लिक करें। होमपेज पर जीके (ग्रुप ए और बी) पुनः परीक्षा 2022 पर क्लिक करें। अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करना होगा। इसके बाद आपको एडमिट कार्ड एक नई विंडो में मिलेगा। अब भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।

    कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और फिर उसके अनुसार एग्जाम सेंटर पर पहुंचे। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। 

    comedy show banner
    comedy show banner