Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RIICO 217 पदों पर भर्ती के लिए 27 नवंबर से होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 25 Nov 2021 12:57 PM (IST)

    आरआइआइसीओ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निगम की आधिकारक भर्ती पोर्टल riico.onlinerecruit.in/2021 विजिट कर स ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निगम की आधिकारक भर्ती पोर्टल, riico.onlinerecruit.in/2021 विजिट करें।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल एण्ड इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरआइआइसीओ) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश जारी कर दिये गये हैं। निगम द्वारा विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक आज, 25 नवंबर 2021 को एक्टिव किया गया है। आरआइआइसीओ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निगम की आधिकारक भर्ती पोर्टल, riico.onlinerecruit.in/2021 विजिट कर सकते हैं। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवार अपने विवरण (रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरआइआइसीओ भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक

    आरआइआइसीओ द्वारा 17 अक्टूबर 2021 को जारी भर्ती विज्ञापन (सं.A 1(8) 378/2020) के माध्यम से विज्ञापित 217 पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर 2021 से किया जाना है। निगम द्वारा विभिन्न पदों के अनुसार परीक्षा की तारीखों की और शिफ्ट की जानकारी पहले ही की जा चुकी है। आरआइआइसीओ द्वारा शेड्यूल के अनुसार परीक्षा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित तारीखों पर 12 दिसंबर 2021 आयोजित की जाएंगे।

    ये हैं पदों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम

    • असिस्टेंट प्रोग्रामर – 27 नवंबर, शिफ्ट 1
    • असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर ग्रेड 2 - 27 नवंबर, शिफ्ट 2
    • जूनियर इंजीनियर (पॉवर) - 27 नवंबर, शिफ्ट 2
    • प्रोग्रामर - 28 नवंबर, शिफ्ट 1
    • ड्रॉफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर (सिविल)- 28 नवंबर, शिफ्ट 1
    • स्टेनोग्राफर – 28 नवंबर, शिफ्ट 2
    • जूनियर असिस्टेंट – 5 दिसंबर, शिफ्ट 1
    • डिप्टी मैनेजर (इंडस्ट्रियल डेवेलपमेंट / टेक्निकल) – 5 दिसंबर, शिफ्ट 2
    • असिस्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल) - 12 दिसंबर, शिफ्ट 1
    • जूनियर लीगल ऑफिसर - 12 दिसंबर, शिफ्ट 2

    बता दें कि शिफ्ट 1 के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित है और शिफ्ट 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।