Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 के आंसर-की जारी, 5 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 08:48 AM (IST)

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 9.45 लाख उम्मीदवारों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की तरफ से 83 विषयों में लेक्चररशिप की भर्ती तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2023 सत्र के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (UGC NET Answer Key December 2023) बुधवार 3 जनवरी 2024 को जारी कर दीं।

    Hero Image
    UGC NET Answer Key December 2023: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के 9.45 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की तरफ से 83 विषयों में लेक्चररशिप की भर्ती तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्राप्त करने हेतु पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2023 सत्र के लिए अनौपचारिक उत्तर-कुंजियां (UGC NET Answer Key December 2023) जारी कर दी हैं। एजेंसी द्वारा यूसीजी नेट दिसंबर 2023 आंसर-की बुधवार, 3 जनवरी 2024 को जारी किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UGC NET Answer Key December 2023: ऐसे करें डाउनलोड ugcnet.nta.ac.in पर

    एनटीए द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 के आंसर-की जारी किए जाने के साथ ही साथ उम्मीदवार द्वारा मार्क किए गए आंसर्स की रिस्पॉन्स शीट तथा क्वेश्चन पेपर भी उम्मीदवारों के रिफरेंस के लिए जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन सभी को आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर लॉग-इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव किए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।

    UGC NET आंसर-की दिसंबर 2023 डाउनलोड लिंक

    UGC NET Answer Key December 2023: 5 जनवरी तक दर्ज कराएं आपत्तियां

    NTA ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के अनौपचारिक उत्तर कुंजियों को जारी करने का साथ ही साथ उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित किया है। जिस किसी भी उम्मीदवार को एजेंसी द्वारा जारी किए गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तरों को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे इसे आधिकारिक वेबसाइट, ugcnet.nta.ac.in पर लॉग-इन करके दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित 200 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एनटीए ने आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2024 (रात 11.50 बजे तक) निर्धारित की है।

    यह भी पढ़ें - UGC NET Answer Key: जारी हुए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड