Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    REET Level 2 Result 2023: साइंस और मैथ्स के लिए रीट लेवल 2 रिजल्ट घोषित, लिस्ट में देखिए है आपका नाम

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 05:33 PM (IST)

    REET Level 2 Result 2023 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इसके पहले प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षक भर्ती के लिए नतीजों का एलान कर चुका है। इनमें उम्मीदवारों के परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी है। यह भी पोर्टल पर उपलब्ध है।

    Hero Image
    REET Level 2 Result 2023: मैथ्स और साइंस के लिए रीट लेवल 2 रिजल्ट घोषित हो गया है।

    जुकेशन डेस्क।  REET Level 2 Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने विज्ञान और गणित विषयों के लिए REET लेवल 2 परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। नतीजों का एलान बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेटस को सलाह दी जाती है कि पोर्टल पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजों की जांच कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, लिस्ट में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन में शामिल होना होगा। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड इसके पहले प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षक भर्ती के लिए नतीजों का एलान कर चुका है। इनमें उम्मीदवारों के परिणाम के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी रिलीज कर दी है।

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    How To check REET Main Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, दिखाई देने वाले होमपेज पर, REET Main Level II साइंस और मैथ्स Result 2023 को डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज खुलेगा। इसके बाद, आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें। अब सबमिट विकल्प पर एंटर करें। इसके बाद आपका रिजल्ट शो हो जाएगा। रिजल्ट को ध्यान से देखें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें, सहेजें और प्रिंट करें।