REET Answer Key 2022: राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के आंसर-की जल्द सकते हैं जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
REET Answer Key 2022 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के 23 और 24 जुलाई को आयोजन के बाद राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा के क्वेश्चन बुकलेट 25 जुल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। REET Answer Key 2022: रीट 2022 ऑफिशियल आंसर-की जारी किए जाने का इंतजार कर रहे 15 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज, 28 जुलाई 2022 की तारीख महत्वपूर्ण हो सकती है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के सभी तारीखों व पालियों की क्वेश्चन बुकलेट सीरीज के लिए आसंर-की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) द्वारा जल्द जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड द्वारा रीट आंसर-की 2022 जारी किए जाने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीट 2022 आंसर-की को शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 तक कभी भी जारी किया जा सकता है।
REET Answer Key 2022: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे रीट आंसर-की
रीट 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार बीएसईआर द्वारा आधिकारिक आंसर-की जारी किए जाने के बाद इसे डाउनलोड के लिए लिंक को परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर एक्टिव किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद इस लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सम्बन्धित बुकलेट सीरीज की आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगा, जिसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2022 परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को चार-चार पालियों में किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद बोर्ड ने 25 जुलाई को ही विभिन्न तारीखों व पालियों के लिए क्वेश्चन पेपर बुकलेट जारी कर दिए थे। इसके बाद उम्मीदवार अब रीट 2022 आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं।
REET Answer Key 2022: रीट आंसर-की पर आपत्तियों की समीक्षा के बाद रिजल्ट होगा जारी
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए बीएसईआर रीट 2022 आंसर-की जारी करने के साथ ही साथ उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को भी आमंत्रित करेगा। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा रीट 2022 फाइनल आंसर-की जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, बीएसईआर रीट 2022 रिजल्ट की भी घोषणा कर देगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।