Move to Jagran APP

REET 2022: 8 लाख उम्मीदवारों के लिए रीट प्रमाण-पत्र का वितरण आज से, इस लिंक से देखें केंद्रों की सूची

REET 2022 Certificate इस साल की रीट परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इसके दोनो लेवल में कुल 8 लाख सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए प्रमाण-पत्र का वितरण आज 7 दिसंबर से किया जाना है। उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल से रीट सर्टिफिकेट अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Wed, 07 Dec 2022 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 09:43 AM (IST)
REET 2022: 8 लाख उम्मीदवारों के लिए रीट प्रमाण-पत्र का वितरण आज से, इस लिंक से देखें केंद्रों की सूची
रीट 2022 सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए वितरण केंद्रों की सूची परीक्षा पोर्टल, reetbser2022.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। REET 2022 Certificate: रीट 2022 के लेवल 1 और लेवल 2 में सफल घोषित कुल 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसईआर) द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 के दोनो लेवल में सफल घोषित उम्मीदवारों के प्रमाण-पत्रों का वितरण आज यानि बुधवार, 7 दिसंबर 2022 से किया जाएगा। बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र वितरण हेतु वितरण केंद्रों पर भिजवाए गए हैं। उम्मीदवार इन वितरण केंद्रो पर विजिट करके अपना रीट 2022 सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। वितरण केंद्रों की सूची राजस्थान बोर्ड द्वारा रीट 2022 परीक्षा के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट, reetbser2022.in पर उपलब्ध कराया गया है, जिसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

loksabha election banner

रीट 2022 प्रमाण-पत्र वितरण केंद्रों की सूची देखने के लिए लिंक

REET 2022: रीट प्रमाण-पत्र के लिए अप्लीकेशन फॉर्म

हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें रीट 2022 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए बीएसईआर द्वारा जारी किया गया अप्लीकेशन फॉर्म भरकर सम्बन्धित वितरण केंद्र जमा करना होगा। उम्मीदवार इस अप्लीकेशन फॉर्म को परीक्षा पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करनी होगी। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार दिए गए लिंक से अपना रीट प्रमाण-पत्र 2022 के लिए अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकेंगे।

REET 2022: रीट लेवल 1 में 2 लाख और लेवल 2 में 6 लाख सफल

इससे पहले राजस्थान बोर्ड रीट 2022 परीक्षा के नतीजों की घोषणा की थी। इसके लेवल 1 में 3.2 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे, जिनमे से 2.03 लाख उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इसी प्रकार, लेवल 2 परीक्षा में 11.55 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 6.03 लाख उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.