Move to Jagran APP

RBSE Rajasthan Board 10th result 2023: 2 लाख से ज्यादा छात्राओं ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन,10वीं में 90.49% पास

RBSE Rajasthan Board 10th result 2023 इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 10 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे। अब नतीजे जारी हो गए हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Nandini DubeyPublished: Thu, 01 Jun 2023 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jun 2023 02:46 PM (IST)
RBSE Rajasthan Board 10th result 2023: 2 लाख से ज्यादा छात्राओं ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन,10वीं में 90.49% पास
RBSE Rajasthan Board 10th result 2023: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan Board 10th result 2023: राजस्थान बोर्ड कक्षा दसवीं के परिणामों की राह देख रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम सूचना है। बोर्ड की ओर से नतीजों का एलान आज 2 जून को कर दिया गया है। 10वीं में 90.49% छात्र हुए पास हैं। वहीं, आरबीएसई 10वीं में 91.3% लड़कियां और 89.78% लड़के पास हुए हैं। आरबीएसई कक्षा 10वीं में पास लड़कियों की संख्या और 440608 आरबीएसई कक्षा 10वीं में पास लड़कों की संख्या 501752 रही है। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में झुंझुनू जिला अव्वल रहा है। यहां के 95.70 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

loksabha election banner

RBSE Rajasthan Board 10th result 2023: 2 लाख से ज्यादा लड़कियों ने हासिल की फर्स्ट डिवीजन  

आरबीएसई 10वीं में पास हुई लड़कियों की संख्या- 440608

आरबीएसई 10वीं में पास हुई लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.31 फीसदी

आरबीएसई 10वीं में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाली लड़कियां : 212253

आरबीएसई 10वीं में सेकेंड डिवीजन प्राप्त करने वाली लड़कियां : 171895

आरबीएसई 10वीं में थर्ड डिवीजन प्राप्त करने वाली लड़कियां : 56335

पहले ही जताई गई थी संभावना 

 संभावना है कि कल जारी कर दिए जाएं। वहीं, इस संबंध में अब बोर्ड के पब्लिक रिलेशन के डिप्टी डायरेक्टर ने इस संबंध में सूचना दी है। डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने मीडिया रिपोर्ट्स में बात करते हुए कहा है कि नतीजे इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट की डेट और टाइम के बारे में उन्होंने कोई सूचना नहीं दी है। ऐसे में आरबीएसई 10वीं के परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नजर बनाएं रखें।

Rajasthan Board Class 10th Result 2023: मार्च-अप्रैल में हुई थी परीक्षाएं 

इस साल, राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 16 मार्च 2023 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। आरबीएसई 10वीं परीक्षा में 10 लाख के करीब छात्र उपस्थित हुए थे।

RBSE Class 5th Result 2023: पांचवीं में 97.30% स्टूडेंट्स पास

राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षा के अभी कुछ समय पहले जारी किए गए हैं। एग्जाम में 97.30% परीक्षार्थी पास हुए हैं। जारी रिजल्ट के अनुसार, ग्रेड ए 271679, ग्रेड बी: 777769 और ग्रेड सी 368817 परीक्षार्थियों ने हासिल किए हैं। वहीं, 10288 परीक्षार्थियों ने ग्रेड हासिल किया है। वहीं, पिछले साल की बात करें तो साल 2022 में कक्षा 5वीं में दर्ज कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.8% रहा था। लड़कियों ने 94% अंकों के साथ कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्रों का पास प्रतिशत 93.6% रहा था।

यह भी पढ़ें:  RBSE 10th Result 2023 LIVE: कल जारी हो सकते हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानें यहां, पांचवीं में 97.30% स्टूडेंट्स पास

यह भी पढ़ेंं: RBSE 5th Result 2023: घोषित हुए आरबीएसई पांचवीं के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.