Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं में छात्राएं आगे, 81 फीसदी लड़कों के मुकाबले 84 फीसदी लड़किया पास
Rajasthan Board 10th Result 2022 राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज 13 जून 2022 को शिक्षामंत्री द्वारा की गई। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार भी परीक्षाओं में छात्राएं छात्राे से आगे हैं।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board 10th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER or RBSE) की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा शिक्षा मंत्री द्वारा आज, 13 जून 2022 को कर दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने इस बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओ में प्रदर्शन के आधार पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल 84 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ 81 फीसदी छात्र पास घोषित किए गए हैं। ।
यह भी पढ़ें - RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे इन डायरेक्ट लिंक से करें चेक
इससे पहले राजस्थान सरकार में शिक्षा डॉ. बीडी कल्ला ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा सोमवार को दोपहर 3 बजे किए जाने की आधिकारिक जानकारी रविवार को ट्वीट करके दी थी।
इसके साथ ही, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं का इंतजार समाप्त हो गयी है। ये छात्र-छात्राएं अपना परिणाम राज्य के आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर और जागरणजोश डॉट कॉम (Jagranjosh.com) पर देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए रिजल्ट के पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद वे अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए। हालांकि, छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें उनकी कक्षा 10 परिणाम की अंक-तालिका-सह-प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी उनके सम्बन्धित स्कूल द्वारा बाद में जारी की जाएगी।
वर्ष 2019 के टॉपर्स
- पहला स्थान - हितेश कुमार शर्मा - 99.33 फीसदी अंक
- दूसरा स्थान - कौशल कुमार - 99.17 फीसदी अंक
- तीसरा स्थान - कोमल - 98.83 फीसदी अंक
- चौथा स्थान - कौस्तुभ अग्रवाल, शाहीन अफतोज - 98.5 फीसदी