Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE Syllabus 2023: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए सिलेबस जारी, इन लिंक से करें डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 08:58 AM (IST)

    RBSE Rajasthan 10th 12th Board Exam 2023 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) ने वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है जिसका पीडीएफ छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    आरबीएसई राजस्थान 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 सिलेबस डाउनलोड के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE Rajasthan 10th, 12th Board Exam 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (BSER) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। आरबीएसई ने कक्षा 10 परीक्षा 2023 और कक्षा 12 परीक्षा 2023 दोनो ही के लिए सिलेबस जारी करते हुए इन्हें डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड इस बार परीक्षाओं का आयोजन 100 फीसदी सिलेबस के लिए करेगा। बता दें कि पिछले वर्ष कोरोना महामारी के चलते बाधित हुए शैक्षणिक कार्यों को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षा का पाठ्यक्रम घटाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE Syllabus 2023: राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के लिए अंक योजना भी जारी

    राजस्थान बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम जारी करने के साथ ही साथ दोनों ही कक्षाओं के लिए अंक योजना भी जारी कर दी है। इसके अंतर्गत सैद्धांतिक, प्रायोगिक (जहां लागू है) और सत्रांकों के विवरण दिए गए हैं। अनिवार्य विषयों हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षाएं 3 घंटे 15 मिनट की होंगी और इसमें 80-80 प्रश्न होंगे। वहीं, सत्रीय कार्यों (स्थानीय, प्रोजेक्ट, उपस्थिति, व्यवहार) के लिए 20 अंक निर्धारित हैं। कुल पूर्णांक 100 होगा और छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किए जाने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33 अंक अर्जित करने होंगे। अन्य विषयों के लिए ऊपर दिए गए आरबीएसई 10वीं, 12वीं सिलेबस 2023 लिंक पर जाएं।

    RBSE Syllabus 2023: उपस्थिति के लिए भी मिलेंगे अंक

    इसके अतिरिक्त, राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए घोषित अंक योजना में कक्षाओं व अन्य कार्यों में उपस्थिति के लिए भी अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार, 86 से 100 फीसदी उपस्थिति पर 3% अंक, 81 से 85 फीसदी उपस्थिति पर 2% अंक और 75 से 80 फीसदी उपस्थिति पर 1% अंक दिया जाएगा।

    comedy show banner