Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE Syllabus 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं का सिलेबस, ऐसे करें PDF डाउनलोड

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 04:41 PM (IST)

    RBSE 9th 10th 11th 12th Syllabus 2024 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (राजस्थान) ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान कक्षा 9 कक्षा 10 कक्षा 11 और कक्षा 12 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए अगले साल आयोजित की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिए हैं।

    Hero Image
    RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Syllabus 2024: नए सिलेबस के PDF डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव हैं।

    RBSE 9th, 10th, 11th, 12th Syllabus 2024: राजस्थान बोर्ड की 2024 में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी में जुटे राज्य के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (राजस्थान) ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए अगले साल आयोजित की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आरबीएसई सिलेबस 2023 के अंतर्गत चारों ही कक्षाओं के लिए विभिन्न विषयों के लिए निर्धारित नए सिलेबस के PDF डाउनलोड के लिए लिंक को भी आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE 10th Syllabus 2024: 80 अकों और 3.15 घंटे के होंगे 10वीं पेपर

    राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी आरबीएसई मैट्रिक सिलेबस 2024 के अनुसार सभी अनिवार्य विषयों के लिए 80 अंकों के पेपर होंगे और इनके लिए 3.15 घंटे की अवधि निर्धारित है। इसके अतिरिक्त 20 अंक सत्रांक के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 6-6 अंकों के तीन प्रश्न होंगे, जबकि 4-4 अंकों 11 प्रश्न होंगे। इसके अतिरिक्त 2-2 अंकों के 4 प्रश्न होंगे। दूसरी तरफ, जिन प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स के लिए 70 अंकों के थ्योरी और 30 अंकों का प्रैक्टिकल होगा।

    RBSE 12th Syllabus 2024: 12वीं के पेपर भी 80 अकों और 3.15 घंटे के

    इसी प्रकार, राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी हायर सेकेंड्री (12वीं) सिलेबस 2024 के अनुसार सभी अनिवार्य विषयों के पेपर 80 अंकों के होंगे और इनके लिए 3.15 घंटे की अवधि निर्धारित है। साथ ही, 20 अंक सत्रांक के लिए निर्धारित किए गए हैं। लिखित वार्षिक परीक्षा में 8-8 अंकों के 2 प्रश्न होंगे, जबकि 6-6 अंकों 4 प्रश्न होंगे। इसके अतिरिक्त 5 अंक के एक प्रश्न और 4-4 अंकों के 2 प्रश्न होंगे, 3 अंक का एक प्रश्न और और 1-1 अंक के 16 प्रश्न होंगा। दूसरी तरफ, जिन प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स के लिए 70 अंकों के थ्योरी और 30 अंकों का प्रैक्टिकल होगा।