RBSE 5th Date Sheet 2024: 15 अप्रैल से शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड पांचवीं की परीक्षाएं, नोट करें एग्जाम टाइम
पांचवीं कक्षा के लिए पहले दिन की अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। इसके बाद 16 अप्रैल को हिंदी का पेपर कंडक्ट कराया जाएगा। 17 अप्रैल को रामनवमी के चलते अवका ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड पांचवीं कक्षा के लिए डेटशीट रिलीज हो गई है। यह परीक्षाएं 15 अप्रैल, 2024 से शुरू होंगी और 20 अप्रैल, 2024 को समाप्त हो जाएंगी। पंद्रह से बीस अप्रैल तक होने वाले इस एग्जाम में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। यह एग्जाम 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अब जारी हुए शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी करें, जिससे परीक्षा के समय तक वह आसनी से अपना कोर्स पूरा सके।
.jpg)
राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, पांचवीं कक्षा के लिए पहले दिन की अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। इसके बाद, 16 अप्रैल को हिंदी का पेपर कंडक्ट कराया जाएगा। 17 अप्रैल को रामनवमी के चलते अवकाश रहेगा। 18 अप्रैल को मैथ्स, 19 अप्रैल पर्यावरण अध्ययन और 20 अप्रैल, 2024 को विशेष विषय (संस्कृत/ उर्दू/ सिंधी) का एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा।
RBSE 10th and 12th Exam 2024: 29 फरवरी से शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के लिए परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 4 अप्रैल तक जारी रहेंगी। कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। बारहवीं कक्षा के लिए पहला पेपर मनोविज्ञान विषय का आयोजित किया जाएगा। वहीं दसवीं कक्षा के लिए पहले दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। वहीं 10वीं कक्षा के लिए अगला पेपर हिंदी विषय का होगा। इसके बाद, 13, 14, 15 मार्च, 2024 को पेपर में गैप रहेगा। वहीं, 20 मार्च, 2024 को साइंस विषय का पेपर होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।