RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट घोषित, इन लिंक से देखें परिणाम
RBSE Rajasthan Board Science and Commerce 12th Result 2022 राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 के अंतर्गत कक्षा 12 के विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के परिणामों की घोषणा आज 1 जून 2022 को कर दी गई। ऐसे में छात्र-छात्राओं को परिणाम देखने के लिए कुछ स्टेप को फॉलो करना चाहिए।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 12th Result 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (BSER) द्वारा कक्षा 12 के विज्ञान और वाणिज्य वर्गों की वार्षिक परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा आज, 1 जून 2022 को कर दी गई है। बोर्ड से प्राप्त ताजा जानकारी के मुताबिक दोनो ही वर्गों के लिए वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा बोर्ड प्रशासक द्वारा की गयी। आरबीएसई प्रशासक एलएन मंत्री साइंस और कॉमर्स के लिए आरबीएसई रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 2 बजे बोर्ड के अमजेर स्थित कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में की गयी। इसके साथ ही, बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने जानकारी दी थी कि इस बार की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत विज्ञान वर्ग के लिए 2.32 लाख और वाणिज्य वर्ग के लिए 27 हजार छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे।
राजस्थान बोर्ड नतीजे के लिए डायरेक्ट लिंक
जागरणजोश पर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक
RBSE 12th Result 2022 Where to Check? कहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 विज्ञान और वाणिज्य वर्गों के नतीजे और विषयवार प्राप्तांक चेक करने के लिए लिंक को रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर किया गया। हालांकि, बोर्ड परीक्षा परिणामों को अपडेट और विज्ञप्ति आज को आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया। ऐसे में स्टूडेंट्स को दोनो ही वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। वैकल्पिक तौर पर परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजोश डॉट कॉम (JagranJosh.com) पर भी देख सकेंगे, जहां नतीजों के औपचारिक ऐलान के बाद आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 उपलब्ध कराया जाएगा।
RBSE 12th Result 2022 How to Check? कहां देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 और राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिए गए लिंक को क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर छात्रों को अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद परीक्षार्थी अपना आरबीएसई 12वीं साइंस रिजल्ट 2022 या आरबीएसई 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर देख सकेंगे। परिणामों का प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।