Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE 12th Result 2022: इस तारीख को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट्स जानें डेट

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2022 02:02 PM (IST)

    RBSE 12th Result 2022 राजस्थान 12वीं बोर्ड की साइंस काॅमर्स आर्ट्स परीक्षा में लगभग 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।अब इनकी कॉपियों की ही जांच होनी है।स्टूडेंट्स ध्यान दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंसआर्ट्स और काॅमर्स रिजल्ट जारी होने के बाद rajresults .nic.in rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं।

    Hero Image
    राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट तारीख का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम जानकारी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट तारीख का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अहम जानकारी है। संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड जल्द ही परिणामों की घोषणा करेगा। हालांकि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education, RBSE) की ओर से इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजों के जारी होने की कोई आधिकारिक तिथि और समय घोषित नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य भर के शिक्षकों द्वारा राजस्थान बोर्ड 12 वीं उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन कार्य चल रहा है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड को इसे पूरा करने में लगभग 10 से 15 दिन का समय लगने की उम्मीद है। ऐसे में इसके बाद जल्द ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नतीजे इस महीने के आखिर में घोषित हो सकते हैं। राजस्थान 12वीं बोर्ड की साइंस, काॅमर्स, आर्ट्स परीक्षा में लगभग 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं अब इनकी कॉपियों की ही जांच होनी है। वहीं स्टूडेंट्स ध्यान दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स और काॅमर्स रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स rajresults .nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स रोल नंबर सहित अन्य जानकारी सबमिट करनी होगी। इसके बाद नतीजे आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगे।

    RBSE 12वीं तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट अलग-अलग करता है जारी 

    RBSE 12वीं के परिणाम तीनों स्ट्रीम के लिए अलग-अलग घोषित करता हैं। इसके अनुसार, राजस्थान 12वीं विज्ञान परिणाम 2022 पहले घोषित किया जाता है। वहीं उसके बाद आरबीएसई 12वीं आर्ट्स 2022 और आरबीएसई 12वीं कॉमर्स परिणाम 2022। वहीं पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो, राजस्थान बोर्ड को परीक्षा के पूरा होने की तारीख से मूल्यांकन कार्य और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के बाद परिणाम डेटा को तैयार करने में लगभग 50 से 55 दिन लगते हैं। वहीं साल 2022 सत्र के लिए, आरबीएसई 12 वीं परीक्षा 24 मार्च 2022 से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस आधार पर अगर 50 दिनों की समय सीमा को देखते हैं तो, यह अत्यधिक संभावना है कि राजस्थान 12 वीं का परिणाम 2022 मई 2022 के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। हालांकि यह सिर्फ संभावना जताई जा रही है, इसलिए कोशिश करें कि बोर्ड रिजल्ट की डेट और तारीख के लिए सही

    comedy show banner