Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे मई के आखिर तक और 10वीं के 15 जून तक, ताजा अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 24 May 2022 02:25 PM (IST)

    RBSE 10th 12th Result 2022 Date राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के एक या दो स्ट्रीम के लिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा मई के आखिर तक शेष स्ट्रीम के लिए जून के पहले सप्ताह में और आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को 15 जून तक जारी कर सकता है।

    Hero Image
    राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा इस माह के आखिर तक की जा सकत है। बोर्ड के सूत्रों के प्राप्त जानकारी आधारित मीडिया खबरों के मुताबिक आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 के एक या दो स्ट्रीम (आर्ट्स और/या कॉमर्स) के नतीजों की घोषणा मई के अंत तक की जा सकती है। वहीं, बचे स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा जून के पहले सप्ताह में हो सकती है। दूसरी तरफ, आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को जून के दूसरे सप्ताह तक या अधिकतम 15 जून तक घोषित कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE 10th, 12th Result 2022 Date: ऐसे जानें नतीजों के अपडेट

    स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि भले राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है और अभी आरबीएसई के सूत्रों के मुताबिक अपडेट ही सामने आ रहे हैं। ऐसे में छात्रों को अपने राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ही निर्भर रहना चाहिए। दूसरी तरफ, छात्रों को आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मांगी जा रही व्यक्तिगत जानकारियों को साझा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि निर्धारित राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 डेट और टाइम पर आधिकारिक तौर पर घोषणा के बाद नतीजे चेक करने के लिए लिंक को राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसके लिंक के माध्यम से स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर सबमिट करके परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकेंगे।

    बता दें कि राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार राज्य के करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं को है। इस वर्ष आरबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक आयोजित की थी।

    comedy show banner