Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Result 2023: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी भर्ती के अंतिम नतीजे घोषित किए, असिस्टेंट रिजल्ट जल्द

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 07:57 AM (IST)

    ऐसे में जो उम्मीदवार आरबीआइ ग्रेड बी परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे वे अंतिम रूप से सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर (RBI Result 2023) बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन में जाना होगा जहां पर ऑफिसर (ग्रेड बी) फाइनल रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है।

    Hero Image
    RBI Result 2023: आरबीआइ असिस्टेंट प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 के लिए उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के नतीजों को लेकर अपडेट। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी ऑफिसर के कुल 291 पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न चरणों में आयोजित की गई चयन प्रक्रिया के अंतिम नतीजों (RBI Result 2023) की घोषणा कर दी है। बैंक द्वारा ग्रेड बी फाइनल रिजल्ट बुधवार, 13 दिसंबर 2023 को की गई। इसके साथ ही बैंक ने इस भर्ती के लिए अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में जो उम्मीदवार आरबीआइ ग्रेड बी परीक्षा 2023 में सम्मिलित हुए थे, वे अंतिम रूप से सफल घोषित उम्मीदवारों की सूची में अपना रोल नंबर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, rbi.org.in पर देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद करियर सेक्शन में जाना होगा, जहां पर ऑफिसर (ग्रेड बी) फाइनल रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया गया है। वैकल्पिक तौर पर कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं.

    आरबीआइ ग्रेड बी फाइनल रिजल्ट 2023 लिंक

    जिन उम्मीदवारों को आरबीआइ द्वारा ग्रेड बी ऑफिसर भर्ती के अंतिम चरण में सफल घोषित किया गया है, उन्हें परिणाम प्रकाशन की तिथि से 2 सप्ताह के भीतर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को आरबीआइ के मुंबई स्थित कार्यालय में जमा कराना होगा।

    यह भी पढ़ें - RBI Assistant Prelims Result 2023: जल्द ही घोषित होगा आरबीआइ सहायक भर्ती परिणाम, लिस्ट rbi.org.in पर होगी जारी

    RBI Result 2023: असिस्टेंट रिजल्ट जल्द

    एकतरफ जहां भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी भर्ती के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए हैं तो वहीं बैंक द्वारा असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के पहले चरण में आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में आरबीआइ असिस्टेंट प्रिलिम्स रिजल्ट 2023 के लिए उम्मीदवारों को फिलहाल इंतजार करना होगा। उम्मीदवार आधिकारिक अपडेट के लिए बैंक की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    comedy show banner
    comedy show banner