RBI Grade B (DEPR/DSIM) Phase 2 Result 2021: ऑफिसर ग्रेड-बी फेज 2 परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक
RBI Grade B (DEPR/DSIM) Phase 2 Result 2021 जिन उम्मीदवारों ने ग्रेड बी (DEPR/DSIM) फेज 2 परीक्षा में भाग लिया था वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है।

RBI Grade B (DEPR/DSIM) Phase 2 Result 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑफिसर ग्रेड- बी, फेज 2 परीक्षा 2021 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों ने ग्रेड 'बी' (DEPR/DSIM) फेज 2 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर चेक कर सकते हैं। इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स की लिस्ट opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार, अपने रोल नंबर के अनुसार इसे चेक कर सकते हैं।
इन स्टेप से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट, opportunities.rbi.org.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध करंट वैकेंसी सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एक नया टैब ओपन होगा। यहां दिए गए संबंधित एग्जाम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब फिर से एक नया पेज खुलेगा। यहां दोनों डिपार्टमेंट के लिए इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के रोल नंबर के अलग-अलग लिंक उपलब्ध हैं। संबंधित लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपने रोल नंबर के अनुसार, रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो इस पेज को डाउनलोड कर लें और हार्ड कॉपी निकाल कर रखें।
बता दें कि इस परीक्षा के लिए मार्क लिस्ट और कटेगरी के अनुसार, कटऑफ चयन प्रक्रिया के पूरा होने और अंतिम परिणाम की घोषणा होने के बाद जारी किए जाएंगे। वहीं, इंटरव्यू शेड्यूल के बारे में उचित समय पर कैंडिडेट्स को जानकारी दी जाएगी। कैंडिडेट्स के इंटरव्यू कॉल लेटर उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। इंटरव्यू के लिए सफल घोषित होने वाले कैंडिडेट्स को अपने ईमेल को समय-समय पर चेक करते रहने की सलाह दी गई है। डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
गौरतलब है कि ग्रेड 'बी' (DEPR/DSIM) फेज 2 परीक्षा का आयोजन 31 मार्च, 2021 को किया गया था। इससे पहले 6 मार्च, 2021 को फेज 1 परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके नतीजे 13 मार्च, 2021 को जारी किए गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।