Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट पर बड़ी अपडेट, इस तारीख तक हो सकते हैं घोषित

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 10:36 AM (IST)

    RBI Assistant Result 2023 रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 18 नवंबर 2023 और 19 नवंबर 2023 को सहायक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थीं। अब नतीजों का इंतजार है। वहीं अब उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। अधिक डिटेल के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    RBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RBI Assistant Prelims Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थी इस वक्त परिणामों की राह देख रहे हैं। वहीं, इस संबंध में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India, RBI) की ओर से कोई आधिकारिक सूचना तो जारी नहीं की गई है कि नतीजे कब घोषित होंगे लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम अगले महीने की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरसअल, असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए मेंस एग्जाम 31 दिसंबर, 2023 शेड्यूल्ड है। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि प्रीलिम्स के नतीजे दिसंबर के पहले सप्ताह में घोषित हो सकते हैं। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात का न भूलें कि आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट की डेट के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए कैंडिडेट्स केवल पोर्टल पर नजर बनाएं रखें।

    RBI Assistant Prelims Result 2023: 18और 19 नवंबर को हुई थी आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 

    रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से 18 नवंबर, 2023 और 19 नवंबर, 2023 को सहायक प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थीं। अब नतीजों का इंतजार है। वहीं, अब उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। नतीजे चेक करने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आसानी से परिणाम देखे जा सकते हैं।

    RBI Assistant Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    आरबीआई सहायक प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर प्रकाशित नोटिस पर क्लिक करें। अब आरबीआई सहायक प्रारंभिक परिणाम 2023 पर क्लिक करें। अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करेंलॉगिन बटन पर क्लिक करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। सभी विवरण जांचें। भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें और सहेजें।

    यह भी पढ़ें: RBI Assistant Exam 2023: आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम आज से शुरू, परीक्षा में इन नियमों का रखें ध्यान

    comedy show banner
    comedy show banner