Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratan Tata Education: हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़े हैं रतन टाटा, जानिए कहां से पूरी की है स्कूली एजुकेशन

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:49 AM (IST)

    प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा अपने अनुशासन और जिंदादिली के लिए जाने जाते थे। उन्हें पद्मभूषण सहित कई सम्मान से नवाजा जा चुका है। बता दें कि साल 75 वर्ष की आयु पूरी होने पर रतन टाटा ने 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बीते दिन 09 अक्टूबर 2024 को उनका निधन हो गया है।

    Hero Image
    प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा ने अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई (File Photo)

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश और दुनिया में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले दिग्गज उघोगपति रतन टाटा अब नहीं रहे। 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। इस मौके पर राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू समेत अन्य कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। अपनी जिंदादिली और सादगी के लिए जाने जाने वाले रतन टाटा हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट थे। आइए जानते हैं कहां से की है उन्होंने स्कूली एजुकेशन और कंप्लीट एजुकेशन।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बम्बई (मुंबई) में हुआ था। वह, जब महज दस वर्ष के थे, तभी उनके माता-पिता अलग हो गये। रतन टाटा और उनके भाई का पालन-पोषण उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने किया था।

    (File Photo)

    शिमला के बिशप कॉटन स्कूल से पूरी की है पढ़ाई

    रतन टाटा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल और जॉन कॉनन स्कूल से की है। इसके बाद, उन्होंने अपनी बिशप कॉटन स्कूल में दाखिला लिया और फिर यहां से अपनी एजुकेशन कंप्लीट की। 17 साल की उम्र में उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (न्यूयॉर्क, यूएसए) द्वारा बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में डिग्री ली है। वर्ष 1962 में डिग्री प्राप्त की है।

    साल 1962 में टाटा इंडस्ट्रीज में हुए शामिल

    साल 1962 में टाटा इंडस्ट्रीज में बतौर असिस्टेंट के रूप में टाटा समूह में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी ( अब टाटा मोटर्स कहा जाता है) में छह महीने का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वे यहीं नहीं रुके। हार्वर्ड स्कूल से आगे की पढ़ाई की है। 

    हार्वर्ड स्कूल

    साल 1975 में मशहूर उद्योगपति टाटा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम किया है। साल 1981 में, रतन टाटा को टाटा इंडस्ट्रीज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने 25 मार्च 1991 को जेआरडी टाटा से टाटा संस के अध्यक्ष और टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष का पद संभाला था। 75 साल की उम्र में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि रतन टाटा अपने परोपकर के लिए  भी जाने जाते थे। इसके अलावा, उन्हें पद्दमभूषण समेत कई सम्मान से नवाजा चुका है।   

     यह भी पढ़ें: जलेबी का सियासत से है पुराना नाता, बड़े चाव से खाते थे बाजपेयी और गांधी, जानिए इसका पूरा इतिहास

    यह भी पढ़ें: HCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर समेत अन्य पदों पर निकाली भर्ती, 14 अक्टूबर से करें आवेदन