विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान में 25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन, बोर्ड ने किया एलान

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Tue, 12 Dec 2023 10:02 AM (IST)

राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं (RBSE 10th 12th Date Sheet 2024) की परीक्षाओं तिथि का एलान हो गया है। इसके ...और पढ़ें

Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान में 25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन, बोर्ड ने किया एलान
Rajasthan Winter Vacation 2023: राजस्थान में 25 दिसंबर से शुरू होगा विंटर वेकेशन, बोर्ड ने किया एलान

HighLights

  1. क्रिसमस के दिन शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां
  2. बोर्ड की ओर से जारी की गई तारीख
  3. फरवरी में शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में विंटर वेकेशन (Rajasthan Winter Vacation 2023) की डेट का एलान हो चुका है। राज्य में 25 दिसंबर, 2023 से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, अजेमर की ओर से इस संबंध में जानकारी शेयर की गई है। इसके तहत, क्रिसमस के दिन से राजस्थान में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। हालांकि, इसके बाद स्कूल दोबारा कब खुलेंगे यह तारीख अभी बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है। स्कूल्स, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की ओर से किया गया है पोस्ट नीचे देख सकते हैं।

RBSE 10th, 12th Date Sheet 2024: 15 फरवरी से शुरू होंगी राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं

राजस्थान बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं तिथि का एलान हो गया है। इसके मुताबिक, अब 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से विषयवार डेटशीट नहीं जारी की गई है। इसलिए परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें, जिससे उन्हें ताजा सूचना मिल सके। इसके अलावा, स्टूडेंट्स अब जारी हुई तिथियों के अनुसार, अपनी तैयारी भी तेज कर सकते हैं। इसके तहत, छात्र-छात्राएं अब अपनी एक सटीक टाइमटेबल बनाकर एग्जाम की तैयारी में जुट सकते हैं, क्योंकि अब उन्हें क्लीयर है कि एग्जाम किस दिन से शुरू होने हैं। 

यह भी पढ़ें: RBSE Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं परीक्षा की तारीखों पर अपडेट, एग्जाम 15 फरवरी से 10 अप्रैल तक