Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan RBSE,12th Arts Result 2022: आरबीएसई 12वीं कला परिणाम में लड़कों ने दी कड़ी टक्कर, लड़कियों से रहे महज इतने फीसदी रहे पीछे

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2022 02:11 PM (IST)

    Rajasthan RBSE12th Arts Result 2022 भले ही लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा हो लेकिन छात्र भी कम नहीं रहे। इसके अनुसार कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% रहा था जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% रहा था।

    Hero Image
    Rajasthan RBSE, 12th Arts Result 2022: आरबीएसई रिजल्ट जारी (RBSE, 12th Result 2022) हो चुके हैं।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan RBSE, 12th Arts Result 2022: आरबीएसई रिजल्ट जारी (RBSE, 12th Result 2022) हो चुके हैं। राजस्थान बोर्ड ने अभी कुछ मिनटों पहले ही आर्ट्स के नतीजे जारी किए हैं। वहीं इसके पहले आरबीएसई ने इससे पहले कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिलीज किए हैं। तीनों स्ट्रीम के परिणाम सामने आने के बाद भले ही लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया हो लेकिन लड़के भी पीछे नहीं हैं। छात्रों ने छात्राओं को कड़ी टक्कर दी है। इसके अनुसार, बोर्ड ने इस साल कुल पास प्रतिशत 96.33 प्रतिशत दर्ज किया है। रिजल्ट में लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत रहा है। यह लड़कियों से महज 2 फीसदी से कुछ ज्यादा दर्ज किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जागरण जोश डॉट कॉम पर नतीजे देखने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

    इसके अनुसार, लड़कियों का पास प्रतिशत 97.21 रहा है। वहीं कॉमर्स और साइंस में भी छात्रों ने छात्राओं के सामने बेहतर प्रदर्शन किया है। भले ही लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा हो, लेकिन छात्र भी कम नहीं रहे। इसके अनुसार, कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% रहा था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% रहा था। इस तरह से लड़के इस स्ट्रीम में भी 2 फीसदी के करीब पीछे रहे हैं। वहीं विज्ञान में, लड़कियों ने 97.55% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.98% रहा था।

    Rajasthan Board Inter Arts Result: पिछले साल ऐसा रहा था रिजल्ट

    राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट साल 2021 में 99 फीसदी से अधिक रहा थ। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.41 फीसदी जबकि, 99.67 फीसदी था। वहीं साल 2020 में में कुल 580725 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस परीक्षा में 580725 छात्र-छात्राएं पास हुए थे। इसके अलावा, कुल पास प्रतिशत 90. 70 फीसदी रहा था। इसी साल छात्राओं का पास प्रतिशत 93 फीसदी करीब था, जबकि लड़कों का प्रतिशत 88 फीसदी के करीब था।

    comedy show banner