Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RPSC RAS 2024: राजस्थान आरएएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, तहसीलदार, डीएसपी सहित अन्य पदों के लिए आवेदन 19 सितंबर से

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 10:30 AM (IST)

    राजस्थान अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस वर्ष कुल 733 रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2024 तक पूरी की जाएगी। अभ्यर्थी एप्लीकेशन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

    Hero Image
    RPSC RAS 2024 Notification जारी, 19 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा) 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी उम्मीदवार राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षाओं की तैयारियों में लगे हैं वे इस भर्ती में शामिल होने के लिए 19 सितंबर 2024 से आवेदन पत्र भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर भरा जा सकेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पात्रता एवं मापदंड

    राजस्थान आरएएस भर्ती 2024 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन करते समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

    RPSC RAS 2024 Notification डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    कुल 733 रिक्त पदों के लिए निकाली गई है भर्ती

    इस वर्ष आरपीएससी की ओर से यह भर्ती कुल 733 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है -

    राज्य सेवाएं (346 पद)

    • राजस्थान प्रशासनिक सेवा: 28 पद
    • राजस्थान राज्य पुलिस सेवा: 50 पद
    • राजस्थान लेखा सेवा: 109 पद
    • राजस्थान सहकारी सेवा: 12 पद
    • राजस्थान नियोजन सेवा: 3 पद
    • राजस्थान उद्योग सेवा: 2 पद
    • राजस्थान राज्य बीमा सेवा: 3 पद
    • राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा: 59
    • राजस्थान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सेवा: 7 पद

    अधीनस्थ सेवाएं (387 पद)

    • देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA): 11 पद
    • देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA): 2 पद
    • सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA): 41 पद
    • सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA): 2 पद
    • राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA): 166 पद
    • तहसीलदार सेवा (SA): 12 पद
    • राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA): 17 पद
    • खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA): 1 पद
    • राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा (NSA): 4 पद
    • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA): 1 पद
    • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी- NSA): 42 पद

    यह भी पढ़ें- IDBI SO Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, 15 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई