Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, PET/ PST परीक्षा स्थगित

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 10:14 AM (IST)

    Rajasthan Police Constable Recruitment ऑफिशियल वेसबाइट www. police.rajasthan.gov.in/ पर जारी सूचना के अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के 3578 पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/ मापतौल (PET/PST) परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 के कारण प्रभावी आदर्श आचार संहिता के चलते यह परीक्षा को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिए स्थगित किया जाता है।

    Hero Image
    Rajasthan Police Constable Recruitment: राजस्थान कॉन्स्टेबल, PET/ PST परीक्षा स्थगित

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। Rajasthan Police Constable Recruitment 2023: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के संबंध में अहम सूचना है। 26 अक्टूबर, 2023 से शुरू होने वाली पीईटी/पीएसटी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में जयपुर स्थित कार्यालय महानिदेशक पुलिस द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिशियल वेसबाइट www.police.rajasthan.gov.in/ पर जारी सूचना के अनुसार, कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के 3578 पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता/ मापतौल (PET/PST) परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित था। लेकिन विधानसभा चुनाव 2023 के कारण प्रभावी आदर्श आचार संहिता के चलते यह परीक्षा को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक के लिए स्थगित किया जाता है। अब ऐसे में, उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक इंतजार करना होगा। इसके बाद ही नई तिथियां घोषित की जा सकेंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें, जिससे उन्हें ताजा अपडेट मिलती रहे।

    बता दें कि राजस्थान में सिपाही के 3578 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त में शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन की सुविधा दी गई थी। इसके तहत, कैंडिडेट्स को 1 सितंबर, 2023 तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करना था। वहीं, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास थी। इसके अलावा, राजस्थान पुलिस सिपाही भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए जारी सूचना में यह भी कहा गया था कि, जिन्होंने शादी के समय पर दहेज लिया है, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए पात्र नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें: Rajasthan Police Constable Bharti: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फॉर्म में जल्द करें सुधार, ये है लास्ट डेट

    यह भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 2 से अधिक संतान और दहेज लेने वाले अयोग्य, 3578 पदों के लिए अधिसूचना जारी