Rajasthan CET 12th Level Result 2023 घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से देखें राजस्थान 12वीं सीईटी परीक्षा परिणाम
Rajasthan CET 12th Level Result 2023 राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया था। वहीं परीक्षाएं फरवरी 2023 में तीन चरणों में आयोजित की गई थीं। इसके बाद अब सीईटी के परिणाम अब ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

एजुकेशन डेस्क। Rajasthan CET 12th Level Result 2023: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट, सीईटी 12वीं लेवल 2023 के लिए नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board, RSMSSB) ने परीक्षा परिणामों का एलान आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं।
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल भर्ती परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
राजस्थान सीईटी 12वीं रिजल्ट नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल भर्ती के लिए परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल अक्टूबर में जारी किया गया था। वहीं, परीक्षाएं फरवरी 2023 में तीन चरणों में आयोजित की गई थीं। इसके बाद, अब सीईटी के परिणाम अब ऑनलाइन जारी किए गए हैं। स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करे भी भी नतीजे देख जा सकते हैं।
Rajasthan CET 12th Level Result 2023: राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट चेक करने के लिए फॉलो करेंं ये स्टेप्स
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद 'कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीनियर सेकेंडरी लेवल) 2022: गेट एग्जाम मार्क्स' लिंक पर क्लिक करें। अब RSMSSB परिणाम लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण जैसे रोल नंबर / रोल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें। अब आरएसएमएसएसबी सीईटी 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करें। अब भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट आउट ले लें
Rajasthan CET 12th Level Result 2023:राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा परिणाम में ये डिटेल्स होंगी मेंशन
राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा परिणाम में उम्मीदवार का नाम या रोल नंबर, प्राप्त अंक, कट-ऑफ मार्क्स संबंधित विषय में,योग्यता की स्थिति सहित अन्य डिटेल्स शामिल होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।