Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Board Result 2022: आज हो सकता है राजस्थान बोर्ड रिजल्ट की तारीखों का ऐलान, 45 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर

    Rajasthan Board Result 2022 Fresh Update राजस्थान बोर्ड रिजल्ट को लेकर आई बड़ी खबर। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरबीएसई 12वीं 10वीं 8वीं 5वीं रिजल्ट 2022 डेट का ऐलान आज 28 मई को किया जा सकता है।

    By Rishi SonwalEdited By: Updated: Sat, 28 May 2022 07:45 AM (IST)
    Hero Image
    राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के अपडेट आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होंगे।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Rajasthan Board Result 2022 Fresh Update: राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणामों पर बड़ी अपडेट। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई), अजमेर द्वारा विभिन्न कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा का ऐलान आज, 28 मई 2022 को कभी भी किया जा सकता है। बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार, आरबीएसई की तरफ से कक्षा 5, कक्षा 8, कक्षा 10 और कक्षा 12 (कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्गों) की परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की तारीखों का ऐलान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। ऐसे में राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट और टाइम को लेकर आधिकारिक जानकारी किसी भी समय जारी की जा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Board Result 2022: कहां देखें आरबीएसई रिजल्ट डेट की आधिकारिक जानकारी

    राजस्थान बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 5, कक्षा 8, कक्षा 10 और कक्षा 12 के करीब 45 लाख छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षाफल को जारी किए जाने की तिथि और समय की जानकारी से सम्बन्धित विज्ञप्ति आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स बोर्ड के पोर्टल पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    Rajasthan Board Result 2022: क्या हो सकती है आरबीएसई रिजल्ट डेट?

    आरबीएसई के सूत्रों द्वारा राजस्थान बोर्ड के विभिन्न कक्षाओं के परिणामों की संभावित तारीखों की जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2022 को सबसे पहले जारी किया जा सकता है। संभव है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा इस माह के आखिर तक कर दी जाएगी। दूसरी तरफ, आरबीएसई 10वीं, 8वीं, 5वीं रिजल्ट 2022 को जून के पहले सप्ताह के दौरान घोषित किए जाने के अपडेट विभिन्न रिपोर्ट्स दिए जा रहे हैं। फिर भी, स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही निर्भर रहें।