LIVE Rajasthan Board 12th Result 2024: इस Link से देखें राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड द्वारा आज, 20 मई को सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के सभी वर्गों विज्ञान, कला और वाणिज्य (Science, Commerce & Arts) के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम (Live Rajasthan Board RBSE 12th Result 2024 Updates) आज दोपहर 12.15 बजे जारी किए गए। स्टूडेंट्स अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 8.66 लाख स्टूडेंट्स के लिए निर्णायक दिन। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) आज यानी सोमवार, 20 मई 2024 को सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। बोर्ड द्वारा जारी की कई प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं के सभी वर्गों विज्ञान, कला और वाणिज्य (Science, Commerce & Arts) के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम (Live Rajasthan Board RBSE 12th Result 2024 Updates) आज दोपहर 12.15 बजे संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किए गए। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 12th में इस वर्ष लड़कों का पास प्रतिशत 95.80 रहा है वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 फीसदी दर्ज किया गया है।
राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट जारी हो चुका है। साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल रिजल्ट 97.73 फीसदी एवं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 96.88 प्रतिशत एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 98.95% दर्ज किया गया है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट के तीनों ही स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं. स्ट्रीम की बात करें तो सबसे अधिक कॉमर्स का पास पर्सेंटेज रहा।
- 98.95 फीसदी वाणिज्य वर्ग के नतीजे
- 97.73 फीसदी विज्ञान वर्ग का परीक्षाफल
- 96.88 फीसदी कला वर्ग का परिणाम
आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के स्टूडेंट्स अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
BSER द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link कुछ ही मिनट में एक्टिव होने वाला है।
औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद परिणाम लिंक (RBSE 12th Result 2024 Link) आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी के नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का शुरू किया जाना है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल कुछ ही मिनटों में जारी कर दिया जाएगा।
पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में साक्षी चौधरी ने 97.6 फीसदी अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया था। इसके बाद दूसरे स्थान पर यश तोमर 92.2 फीसदी और भेराराम 92 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे।
RBSE द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार 12वीं के सभी वर्गों विज्ञान (Science), कला (Arts) और वाणिज्य (Commerce) के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 12.15 बजे संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 12 परीक्षाफल की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12.15 बजे से किया जाएगा।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा किए जाने के बाद RBSE द्वारा कक्षा 10 परीक्षाफल भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड परीक्षाफल की घोषणा राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा की जाती है। हालांकि, इस बार पूरे देश में चल रहे लोक सभा चुवाओं के चलते लगी आचार संहिता के कारण इस के नतीजे संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी किए जाएंगे।
आमतौर पर राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के परिणाम एक साथ और इसके बाद 12वीं आर्ट्स के नतीजे घोषित करता है। हालांकि, इस बार RBSE सभी स्ट्रीम के रिजल्ट एकसाथ घोषित कर रहा है।
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल या मोबाइल एप्लीकेशन से डाउलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अपने आधार नंबर से लॉग-इन करना होगा।
Board of Secondary Education, Rajasthan, class XII 2024 results are releasing soon. Check your results at https://t.co/nmrcVm9cvy. Stay tuned for more updates.#RBSEResults2024 #Rajasthan #BoardResult #RBSE pic.twitter.com/JVRQrw2kjM
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 20, 2024
राजस्थान बोर्ड 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्गों के परिणामों का इंतजार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए 8,66,270 छात्र-छात्राओं को है। साथ वरिष्ठ उपाध्याय के 3,671 परीक्षार्थियों के भी परिणाम आज ही जारी किए जाएंगे।
औपचारिक ऐलान किए जाने के बाद सभी वर्गों के परिणाम देखने के लिए लिंक को RBSE की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर एक्टिव किया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपने नतीजे एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com पर एक्टिव 12वीं और 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी देख सकेंगे।
RBSE द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के नतीजे एक साथ दोपहर 12.15 बजे जारी किए जाएंगे।
राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज, 20 मई को घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें - RBSE 12th Result 2024 LIVE: आज घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस एवं कॉमर्स के नतीजे, आर्ट्स के परिणाम भी आज ही
