Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB Supplementary Exam Date sheet 2023: पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं की सप्लीमेंट्री डेटशीट जारी, करें डाउनलोड

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 19 May 2023 04:40 PM (IST)

    PSEB 5th 8th supplementary Exam Date sheet 2023 पंजाब बोर्ड ने पांचवी और आठवीं कक्षा के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना है। बोर्ड ने यह टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किया है।

    Hero Image
    PSEB supplementary Exam Date sheet 2023: पंजाब बोर्ड ने 5वीं और 8वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल जारी

     एजुकेशन डेस्क। PSEB 5th, 8th supplementary Exam Date sheet 2023: पंजाब बोर्ड ने पांचवी और आठवीं कक्षा के लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा की एग्जाम डेट रिलीज कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने PSEB कक्षा 5 और कक्षा 8 की पूरक परीक्षा 2023 का टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर रिलीज किया है। PSEB कक्षा 5वीं, 8वीं परीक्षा 2023 में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए यह परीक्षा 4 जुलाई से शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस दिन होगा घोषित 

    पीएसईबी 12वीं के नतीजे 31 मई, 2023 या इसके पहले भी जारी किए जा सकते हैं।  पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (Punjab School Education Board, Mohali) मोहाली ने PSEB 12वीं का रिजल्ट 2023 की तारीख के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर pseb.ac.in पर एक सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, सीनियर सेकेंडरी के परिणाम 31 मई, 2023 तक या उससे पहले जारी किए जा सकते हैं। परिणाम वाइस चेयरमैन, वरिंदर भाटिया ( Vice Chairman, Varinder Bhatia) द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। इस दोरान नतीजों का एलान के साथ-साथ परिणाम पास प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित पास होने वाले, अनुत्तीर्ण होने वाले के साथ-साथ कंपार्टमेंट आने वाले परीक्षार्थियों की भी डिटेल्स शेयर की जाएगी। 

    Punjab Class 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    पीएसईबी 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा। अब इसके सक्रिय होने के बाद पंजाब बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अब अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति अपने पास रखें

    यह भी पढ़ें: PSEB 12th Result 2023 Date: पंजाब बोर्ड 12वीं की रिजल्ट डेट घोषित, इस तारीख तक pseb.ac.in पर जारी होंगे नतीजे

    comedy show banner
    comedy show banner