Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 10th, 8th Result 2021: पंजाब बोर्ड ने रिजल्ट लिंक एक्टिव किया, ऐसे देखें 8वीं और 10वीं कक्षा के नतीजे

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Tue, 18 May 2021 09:16 AM (IST)

    PSEB 8th 10th Result 2021 पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 8 और कक्षा 10 के नतीजों को चेक करने के लिए रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन्हीं लिंक के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

    Hero Image
    पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2021 लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया।

    PSEB 10th, 8th Result 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा कक्षा 8 और कक्षा 10 के नतीजों को चेक करने के लिए रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया कर दिया है। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 और पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2021 को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन्हीं लिंक के माध्यम से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं। पंजाब बोर्ड रिजल्ट 2021 लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर दिये गये रिजल्ट के लिक पर क्लिक करें और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें। इसके बाद अपना स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिंक से देखें पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021

    इस लिंक से देखें पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2021

    कल हुई थी रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा

    पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की कक्षा 8 और कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है। पीएसईबी ने 8वीं और 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कल, 17 मई, 2021 को कर दी है। हालांकि, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर आज,18 मई तक रिजल्ट उपलब्ध कराए जाने की संभावना व्यक्त की गयी थी। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार इसे चेक कर सकेंगे।

    बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड के मोहाली बेस पर जूम मीटिंग के माध्यम से पूरे राज्य में नतीजे घोषित किए गए। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के कक्षा 8 और 10 के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मार्क्स दिए गए हैं, क्योंकि देश भर में कोरोनावायरस वायरस महामारी के कारण पीएसईबी ने ये परीक्षाएं रद्द कर दी थी।

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष योगराज शर्मा ने कक्षा 10 और कक्षा 8 के परिणामों की घोषणा की। उनके अनुसार, कक्षा 10 के लिए पास प्रतिशत 99.93 है, जबकि कक्षा 8 के 99.87 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष योगराज शर्मा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, लड़कियों ने दोनों कक्षाओं में लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है। कक्षा 8 के लिए कुल 307272 छात्रों में से 306893 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, कक्षा 10 के लिए कुल 321384 उम्मीदवारों में से 321161 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं।

    गौरतलब है कि पंजाब बोर्ड ने कक्षा 8 और 10 की परीक्षाएं रद्द कर दी थी। यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 15 अप्रैल, 2021 को की थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 8 व 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट्स को अब तक हुए प्री-बोर्ड और इंटरनल असेसमेंट्स के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, कक्षा 5 के छात्रों को भी बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रोन्नत करने की घोषणा की गई थी।

    comedy show banner
    comedy show banner