Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab PSEB 12th Result 2023: ये रहा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक, pseb.ac.in पर है एक्टिव

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Thu, 25 May 2023 08:38 AM (IST)

    PSEB Punjab Board 12th Result 2023 पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं अब नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा रहा है।

    Hero Image
    Punjab PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

    एजुकेशन डेस्क। Punjab Board PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) बुधवार, 24 मई को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित करने के बाद आज, 25 मई को परिणाम देखने के लिए लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है। PSEB 12वीं के परिणाम 2023 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.47 प्रतिशत रहा है। लड़कियों, लड़कों और ट्रांसजेंडरों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 95.14 प्रतिशत, 90.25 प्रतिशत और 100 प्रतिशत रहा है।परीक्षार्थी नतीजे जारी होने के बाद अपने नतीजे पोर्टल Pseb.ac.in पर चेक कर पाएंगे। वहीं, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी नतीजों की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे भी आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके परिणाम देखा जा सकता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक

    PSEB Punjab Board 12th Result 2023: साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 98.68 फीसदी रहा है।

    PSEB Punjab Board 12th Result 2023: ऐसा रहा स्कूलों का रिजल्ट 

    सरकारी स्कूल का परिणाम 91.86 प्रतिशत रहा है। वहीं, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल: 91.03 प्रतिशत गया है, जबकि गैर सरकारी स्कूल का रिजल्ट 94.77 फीसदी रहा है। 

    जालंधर से 6 लड़कियों ने मेरिट में बनाई जगह

    एसपी प्राइम सीनियर सेकेंडरी स्कूल एकता ने 500 से 492 अंक और 98.40 प्रतिशत के साथ राज्य से आठवां और जिले से पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन की खुशी ने 492 अंक और 98 प्रतिशत के साथ राज्य से दसवां, जिले से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

    PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

    पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट की जांच करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट Pseb.ac.in पर जाना होगा। अब, परिणाम टैब खोलें। इसके बाद कक्षा 12 के परिणाम लिंक को खोजें और खोलें। अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें। पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। 

    बता दें कि पंजाब बोर्ड ने पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी कर कहा था कि नतीजे 31 मई, 2023 से पहले कभी भी घोषित हो सकते हैं। इसी क्रम में बोर्ड ने आज नतीजों का एलान कर दिया है।