Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम बाद में होगा घोषित, इन ऑप्शन से कर पाएंगे चेक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jun 2022 03:11 PM (IST)

    PSEB 12th Result 2022 पंजाब बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणामों की घोषणा आज 27 जून 2022 को दोपहर 3 बजे की जानी थी जिसे प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है। नतीजों के लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।

    Hero Image
    पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान हायर सेकेंड्री (12वीं) के छात्र-छात्राओं के लिए इस साल आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा आज, 27 जून 2022 को दोपहर 3 बजे की जानी थी। हालांकि, बोर्ड से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के अनुसार प्रशासनिक कारणों के चलते परिणाम घोषित किए जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। साथ ही, पीएसईबी द्वारा पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा के लिए नई तारीख की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 12th Result 2022: पंजाब बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम इन ऑप्शन से करें चेक

    दूसरी तरफ, पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 के औपचारिक ऐलान के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in एक्टिव किया जाएगा। परीक्षार्थियों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 और विषयवार प्राप्तांक को छात्र ऑनलाइन मार्कशीट के माध्यम से देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद स्टूडेंट्स को मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें - PSEB Punjab Board 12th Result 2022: जल्द घोषित होंगे पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे, लिंक इस समय होगा एक्टिव

    PSEB 12th Result 2022: SMS से ऐसे देखें पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे

    वहीं, यदि अत्यधिक यूजर्स की संख्या के चलते आधिकारिक वेबसाइट ओपेन नहीं होती है तो स्टूडेंट्स अपना पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 को मोबाइल पर SMS के माध्यम से भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में PB12<स्पेस> रोल नंबर टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को उनका परिणाम SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

    बता दें कि पंजाब बोर्ड द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो चरणों (टर्म 1 और टर्म 2) मे किया गया था। पहले टर्म की परीक्षाओं के परिणाम 11 मई 2022 को घोषित किए गए थे और दोनो टर्म के कुल अकों के आधार पर फाइनल पीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की जा रही है।