Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द ही होंगे घोषित, pseb.ac.in पर एक्टिव होगा लिंक

    By Rishi SonwalEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 02:31 PM (IST)

    PSEB 10th Result 2022 पंजाब बोर्ड यानि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान सेकेंड्री कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा अगले सप्ताह के दौरान की जा सकती है।

    Hero Image
    पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 लिंक को घोषणा के बाद बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर एक्टिव किया जाएगा।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। PSEB 10th Result 2022: पंजाब बोर्ड पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की राह देख रहे पंजाब बोर्ड छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) यानि पंजाब बोर्ड द्वारा राज्य के सम्बद्ध विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान सेकेंड्री के छात्र-छात्राओं के लिए पीएसईबी 10वीं रिजल्ट 2021 की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पंजाब बोर्ड द्वारा भले पीएसईबी 10 रिजल्ट 2022 डेट को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है, लेकिन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के आधार प्रकाशित विभिन्न मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नतीजों की घोषणा इसी माह के दौरान की जाएगी और स्टूडेंट्स के मार्क्स चेक करने के लिंए को ऑफिशियल वेबसाइट, pseb.ac.in पर जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PSEB 10वीं के परिणाम की तारीख की आधिकारिक तौर पर पंजाब बोर्ड द्वारा पहले ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों को देखें तो पीएसईबी ने आमतौर पर परिणाम घोषित होने से कम से कम एक दिन पहले घोषणा की है। केवल इस बार, PSEB 10वीं टर्म 1 रिजल्ट की घोषणा में पहले से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

    पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं टर्म 2 के परिणाम 29 अप्रैल से 19 मई, 2022 तक आयोजित परीक्षाओं के लिए घोषित किए जाएंगे। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि कभी-कभी, पीएसईबी 10वीं 12वीं के परिणाम एक साथ भी घोषित किए गए हैं। हालाँकि, टर्म 1 के परिणामों के आधार पर, इस बार दोनों के अलग-अलग आने की संभावना है।

    ऐसे कर पाएंगे चेक?

    पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 को चेक करने के लिए लिंक को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट सेक्शन में किया जाएगा। छात्रों को इस लिंक पर क्लिक करके सम्बन्धित पेज पर जाना होगा। फिर अपने विवरणों (रोल नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करके छात्र अपना परिणाम और प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे। हालांकि, छात्रों को उनकी मार्कशीट की हार्ड कॉपी बाद में जारी की जाएगी।